National News : भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि किसी भी देश की वायु सेना के पास दुनिया के सबसे आधुनिक विमान या सिस्टम हो सकते हैं, लेकिन उसकी असली ताकत उसकी ऑपरेशनल तैयारी से मापी जाती है. इसका मतलब यह कि ज़रूरत पड़ने पर किसी देश की वायु सेना कितनी तेज़ी और भरोसे के साथ कार्रवाई कर सकती है.
VIDEO | Ghaziabad: Addressing a gathering at Hindon Airbase on the occasion of Air Force Day, Indian Air Force Chief Air Chief Marshal AP Singh says, "We will leave no stone unturned to live up to expectations from us, rather exceed them." (Source: IAF YT) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
एयर फोर्स डे के मौके पर हिंडन एयरबेस पर एक सभा को संबोधित करते हुए वायु सेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल एपी सिंह ने कहा, हमसे जो उम्मीदें हैं, उन पर खरा उतरने, बल्कि उनसे भी बेहतर करने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
एयर चीफ मार्शल ने कहा,पिछले साल 2025 में पूरी दुनिया ने देखा कि भारतीय वायु सेना कितनी तेज़ी से कॉम्बैट ऑपरेशन में शामिल हुई. कहा कि मैने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायु सेना की विनाशक क्षमता और असरदार एयर डिफेंस ऑपरेशन को खुद देखा.
अब अचूक, अभेद्य और सटीक (infallible, impervious, and precise) सिर्फ एक टैगलाइन नहीं है. यह हमारी ताकत और संकल्प का प्रमाण है. एयर चीफ मार्शल ने कहा, भारतीय वायु सेना का मानना है कि ऑपरेशनल क्षमता प्रोफेशनल ट्रेनिंग पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा, हम वैसी ही ट्रेनिंग मुहैया कराते हैं, जिस तरह की हमारी लड़ाई होती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.