Search

रांची एयरपोर्ट पर अब तक ऑक्सीजन के 81 टैंकर लेकर आये वायुसेना के विमान

  • 24 अप्रैल से टैंकरों के साथ कोरोना टेस्ट किट भी विमान से आए
  • वैक्सीन से लेकर टैंकर की आवक में एयरपोर्ट कर्मी निभा रहे दायित्व

Ranchi:एयरपोर्ट अथॉरिटी रांची ने कोरोना संक्रमणकाल में अपनी भूमिका का परिचय दिया है. कोरोना संकट से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों को अथॉरिटी ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. एयरपोर्ट प्रबंधन के प्रयास से 24 अप्रैल से अब तक रांची एयरपोर्ट पर तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन के टैंकरों की आवक हो चुकी है. टैंकरों को लेकर आने वाले मालवाहक विमानों की आवाजाही जारी रहेगी. कम से कम समय में मालवाहक सी-17 से टैंकर लाए जा रहे हैं. इसके लिए अथॉरिटी के कर्मचारी और अधिकारी काम करने के लिए हर समय तत्पर हैं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/dd7c647b-aed0-44b5-9dde-6b441269a6fc-1024x768.jpg"

alt="" class="wp-image-60346"/>
वायुसेना के विमान ऑक्सीजन टैंकर अनलोड करते एयरपोर्ट कर्मी

इसके अलावा कोरोना महामारी की वैक्सीन से लेकर इंजेक्शन, दवाइयों के आवागमन को प्राथमिकता दी है. इसके साथ ही मौजूदा समय में ऑक्सीजन संकट को ध्यान में रखते हुए हर दिन टैंकर लेकर आने वाले एयरफोर्स के मालवाहक विमानों के ऑपरेशन से लेकर ग्राउंड तक हर प्रकार की सुविधा दी है.

विमानपत्तन प्रबंधन देश में कोरोना महामारी के समय इससे निपटने में पूरी टीम (विशेषत एटीसी,  सीएनएस,विद्युत,प्रचालन,अग्निशमन,वाहन परिचालन विभागों) सहित महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा की निगरानी में इन कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है.

प्रबंधन रांची एयरपोर्ट पर यात्री आवागमन के लिए सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करा रही है. इसलिए प्रबंधन ने विमानपत्तन पर आने वाले आगंतुक, यात्रियों, टैक्सी चालकों,कर्मचारियों से कम से कम संख्या और समय पर आने का अनुरोध करती है. इससे सामाजिक दूरी,मास्क पहनना और कोरोना संक्रमण के अन्य गाइडलाइन का पालन होगा.

पिछले कुछ दिनों में ऐसे प्रचालन का विवरण

चार मई -          12 ऑक्सीजन टैंकर एवं कोरोना की टेस्टिंग किट का परिचालन

तीन मई -          12 ऑक्सीजन टैंकरों एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन का परिचालन

दो मई -           9 ऑक्सीजन टैंकरों का परिचालन

एक मई-           15 ऑक्सीजन टैंकरों का परिचालन

30 अप्रैल -         12 ऑक्सीजन टैंकरों का परिचालन

29 अप्रैल -        10 ऑक्सीजन टैंकरों का परिचालन

28 अप्रैल -         6 ऑक्सीजन टैंकरों का परिचालन

26 अप्रैल -         1 ऑक्सीजन टैंकरों का परिचालन

25 अप्रैल -         2 ऑक्सीजन टैंकरों का परिचालन

24 अप्रैल -         2 ऑक्सीजन टैंकरों का परिचालन

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//