Search

मुजफ्फरपुर में वायुसेना का हेलिकॉप्टर पानी में गिरा, गया के पितृपक्ष मेले में पांच कैडेट डैम में गिरे, दो की मौत

 Patna :  बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को बड़ा हादसा होने की खबर आयी है. यहां वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होकर पानी में गिर गया. खबरों के अनुसार मुजफ्फरपुर के औराई स्थित घनश्यामपुर में  हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है. हेलिकॉप्टर बाढ़ राहत सामग्री ड्रॉप कर रहा था.  हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में 4 लोग मौजूद थे. हादसे में सभी को चोटें आयी हैं . उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. वायुसेना ने मामले में जांच के आदेश दिये हैं.  सूत्रों के अनुसार  हेलिकॉप्टर बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना और अन्य सामान लेकर जा रहा था

गोताखोरों की मदद से चार कैडेटों को बाहर निकाला गया

गया के पितृ पक्ष मेला क्षेत्र में  स्काउट एंड गाइड के पांच कैडेटों के फल्गु नदी पर बने रबड़ डैम में गिर जाने की सूचना है.जानकारी के अनुसार इसमें से दो की मौत हो गयी. घायल दो कैडेटों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. एक लापता है, उसकी खोज की जा रही है.  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गया. गोताखोरों की मदद से चार कैडेटों को बाहर निकाला गया, लेकिन दो की मौत हो गयी. जो जानकारी सामने आयी है, उसके अनुसार पितृ पक्ष पर जुटी भीड़ पर नियंत्रण के लिए देवघाट पर तैनात स्काउट एंड गाइड के पांच कैडेट डैम में गिर गये. जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनकी  पहचान बेलागंज निवासी आलोक कुमार व रिया कुमारी के रूप में हुई है. वे एक किशोर को बचाने के लिए ही कूदे थे. दोनों के शवों को निकाल लिया गया है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp