Search

 
 
 

राजस्थान के बाड़मेर में Air Force का मिग-21 फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट शहीद

 
Jaipur : राजस्थान के बाड़मेर जिले में Indian Air Force का एक मिग-21 फाइटर जेट  बायसन (ट्रेनर एयरक्राफ्ट) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस भयानक हादसे में विमान के मलबे काफी दूर तक बिखर गये. विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है. खबरों के अनुसार दुर्घटना सरहदी बाड़मेर जिले में गुरुवार रात लगभग 9 बजे के आस-पास हुई. भारतीय वायु सेना ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गये हैं.

राजनाथ सिंह ने एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बात की

मिग-21 फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बात की. वायुसेना प्रमुख ने रक्षामंत्री को हादसे के बारे में पूरी जानकारी दी. न्यूज एजेंसी एएएनआई ने फाइटर जेट क्रैश का वीडियो जारी किया है. हादसे को लेकर वायुसेना ने कहा है कि हादसा क्यों हुआ, उसके सबूत तलाशे जा रहे हैं. बाड़मेर के जिला कलेक्टर लोक बंधु ने पीटीआई को बताया कि मिग-21 भिमडा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दोनों पायलट शहीद हो गये हैं.

IAF ने हादसे पर दुख जताया

Indian Air Force ने दुर्घटना पर बयान जारी करते हुए बताया कि मिग-21 ट्रेनर विमान के दोनों पायलट हादसे में शहीद हो गये हैं. कहा कि भारतीय वायुसेना को पायलटों के शहीद होने का गहरा अफसोस है. दुख की इस घड़ी में वायुसेना शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. वायुसेना ने दुर्घटना की वजह के पीछे का कारण जानने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वारी के आदेश दिये हैं.

पिछले कुछ वर्षों में हुए कई MIG-21 हो चुके हैं हादसे के शिकार

मिग एमआई-21 बाइसन विमान 1960 के दशक में एयरफोर्स में शामिल किये गये थे. इन सालों में कई मिग-21 विमान और अन्य फाइटर जेट क्रेश हुए हैं. वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास मिग-21 (MIG-21) बाइसन के लगभग छह स्क्वाड्रन हैं. बता दें कि एक स्क्वाड्रन में लगभग 18 विमान होते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही