Jaisalmer : जैसलमेर में भारत-पाक सीमा के पास शुक्रवार को वायुसेना का MiG 21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. घटना सुदाशिरि गांव की बतायी जा रही है. इस क्रैश में जलने की वजह से पायलट की मौत हो गयी. मौके पर प्रशासन पहुंच चुका है. जल्द ही आगे की जांच शुरू हो जाये. अभी ये जांच का विषय है कि मिग 21 किस वजह से क्रैश किया है. खराब मौसम वजह रहा है, तकनीकी खराबी आयी या फिर कुछ और, हर पहलू पर एयरफोर्स द्वारा विस्तृत जांच की जायेगी. यही पता चला है कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास यह घटना हुई है और घटना में पायलट ने अपनी जान गंवा दी है.
के रिकार्ड केस : महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात व हरियाणा में भी नाइट कर्फ्यू [wpse_comments_template]
कुन्नूर में इसी महीने भयंकर प्लेन क्रैश हुआ था
हाल के दिनों में देश ने तमिलनाडु के कुन्नूर में सबसे भयंकर प्लेन क्रैश देखा था. उस क्रैश में सीडीएस बिपिन रावत सहेत 13 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. अब फिर इसी महीने में एक और प्लेन क्रैश की घटना हो गयी है. जगह अलग है, प्लेन दूसरा है, लेकिन अंजाम समान रहा. ऐसे में एयरफोर्स भी अब यह समझने का प्रयास कर रही है कि आखिर इतने अत्याधुनिक फाइटर जेट क्यों क्रैश कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें – ओमिक्रोन">https://lagatar.in/omicron-threat-night-curfew-imposed-in-maharashtra-up-gujarat-haryana/">ओमिक्रोनके रिकार्ड केस : महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात व हरियाणा में भी नाइट कर्फ्यू [wpse_comments_template]
Leave a Comment