Search

 
 
 

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-159  रद्द, यात्री निराश

यात्रियों ने कहा, जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें बिना कोई कारण बताये कहा कि फ्लाइट  रद्द हो गयी है.  आज दिन में इस तरह की यह तीसरी घटना है. आज दो और उड़ानें प्रभावित हो चुकी हैं जिनकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
 

Ahemdabad  : अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-159 आज मंगलवार को रद्द हो गयी. इसका कारण तकनीकी खराबी बताया गया है. फ्लाइट के अचानक कैंसिल होने से यात्री निराश हो गये.  

 

 

 

उन्होंने जानकारी दी कि जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें बिना कोई कारण बताये कहा कि फ्लाइट  रद्द हो गयी है.    
 आज दिन में इस तरह की यह तीसरी घटना है. आज दो और उड़ानें प्रभावित हो चुकी हैं जिनकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

 

खबर है कि  आज सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर  कोच्चि से दिल्ली आनेवाली इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 2706 में बम रखे जाने की धमकी मिली. इसके बाद इंडिगो फ्लाइट नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया.  


सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों को तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. हालांकि फ्लाइट अपनी तय समय पर रात 12:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरी थी.

 

लेकिन इस एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 के बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी पायी गयी, जिसके चलते विमान के उड़ान भरने में देर हुई. सुबह 5:20 बजे विमान के सभी यात्रियों को विमान से उतरने का  आग्रह किया गया. 


 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही