NewDelhi : मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की सोमवार सुबह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद विमान को तत्काल प्रभाव से दिल्ली डाइवर्ट किया गया. इसके बाद फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया. फिलहाल फ्लाइट आईजीआई एयरपोर्ट पर ही है. विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है. https://twitter.com/PTI_News/status/1845664355267801477
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Last Updated: Oct 14, 2024 12:00 AM (IST)