Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BIG BREAKING : अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान टेक ऑफ होते ही दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व CM विजय रूपाणी थे सवार

विमान हादसे के बाद अमित शाह  ने गुजरात के सीएम से की बातइसके साथ ही वे अहमदाबाद रवाना हो गये. विमान  में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे.
Advertisement
Advertisement

Ahemdabad  : गुजरात के अहमदाबाद में आज गुरुवार को एअर इंडिया का विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है.  जानकारी के अनुसार  अहमदाबाद एयरपोर्ट से विमान के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह क्रैश हो गया. NDRF की 4 टीमों को राहत के लिए लगाया गया है.   

 

विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. खबर है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एयरपोर्ट से मेघानीनगर लगभग 15 किलोमीटर दूर है. दुर्घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लग गये.  

 

खबरों के अनुसार एयर इंडिया के विमान AI-171 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी. यहां से लंदन के लिए टेक ऑफ करते समय क्रैश हो गया.  सूत्रों के अनुसार गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय रूपाणी भी इस प्लेन में सवार थे.

 
सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं,  जिनमें दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में दिखाई दे रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार विमान म् क्रू मेंम्बर्स सहित प्लेन में 242 लोग सवार थे विमान  में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे. 

 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की.  उन्होंने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से भी बात की. अमित शाह से अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाये. अमित शाह  ने गुजरात के सीएम से की बात और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इसके साथ ही वे अहमदाबाद रवाना हो गये.

 

एयर इंडिया के विमान ने एक  बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी थी. टेक ऑफ के तुरंत बाद पायलट को लगा कि कुछ गड़बड़ है. उसने एटीसी से संपर्क किया लेकिन तब तक विमान क्रैश हो गया. एयरपोर्ट के करीब रिहायशी इलाके में विमान गिरा. आसपास के मकानों की छतों पर मौजूद लोगों ने मोबाईल से इसका वीडियो बनाया.

 

वीडियो में दिख रहा है कि बेहद कम ऊंचाई पर उड़ता हुआ विमान तेजी से नीचे आ रहा है और फिर तेज धमाका हुआ. आग का बड़ा गोला आसमीन में दिखाई दिया. काले धुएं का गुबार छा गया. मेघानीनगर इलाके में एक पांच मंजिला इमारत के पीछे यह विमान क्रैश हुआ.

 

 रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया. फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पुलिस के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और बीएसएफ की टीमें तुरंत वहां भेजी गयी. खबर है कि  आग बुझाने के बाद मलबे से कई लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया.  

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी कि एयर एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के डायरेक्टर जनरल, एक टीम के साथ जांच के लिए अहमदाबाद रवाना हो गये हैं. सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एसवीपीआईए), अहमदाबाद से सभी उड़ानें अगली सूचना तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गयी है.

 

 

 

 

 


  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही