Search

 
 
 

Air Show : अमेरिकी नेवी के 2 फाइटर जेट हवा में टकराये, सभी पायलट इजेक्ट होकर बाहर निकलने में कामयाब

जानकारी के अनुसार  माउंटेन होम एयरफोर्स बेस के पास आयोजित एयर शो में नौसेना के दो EA-18G ग्रोवलर (Growler) लड़ाकू विमान हवा में एक-दूसरे से टकरा गये.
 

 Washington : अमेरिका के आयडहो राज्य में रविवार को Gunfighter Skies Air Show के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो फाइटर जेट हवा में आपस में टकरा गये. दोनों विमान हवा में करतब दिखा रहे थे.

 

खबर है कि विमानों के आकाश से नीचे गिरने और उसमें विस्फोट होने से पूर्व सभी पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट होकर विमान से बाहर निकलने में सफल रहे.

 

 

जानकारी के अनुसार  माउंटेन होम एयरफोर्स बेस के पास आयोजित एयर शो में नौसेना के दो EA-18G ग्रोवलर (Growler) लड़ाकू विमान हवा में एक-दूसरे से टकरा गये.

 

प्रत्क्षदर्शियों के अनुसार दोनों फाइटर जेट एयर शो के दौरान अपनी फॉर्मेशन में उड़ान भर रहे थे, तभी अचानक वे नजदीक आ गये और उनकी आपस में टक्कर हो गयी.

 

आपस में टकराने के कारण  विमान नियंत्रण से बाहर हो गये. वे तेजी से जमीन की ओर गिरने लगे और जमीन से टकराते ही जोरदार विस्फोट हुआ.आसमान में काले धुएं के गुबार से भर गया.

 

लेकिन दोनों विमान के चारों क्रू मेंबर्स ने विमान के क्रैश होने से कुछ ही सेकंड पूर्व  खुद को इजेक्ट'कर लिया और सुरक्षित जमीन पर उतरे.

 

दुर्घटना के बाद एयर शो रद्द कर दिया गया. पूरे एयरबेस को लॉकडाउन कर दिया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार दुर्घटना को शिकार हुए दोनों EA-18G ग्रोवलर विमान नेवल एयर स्टेशन व्हिडबे आइलैंड के थे.  

 

अमेरिकी नौसेना और वायु सेना ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिये हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही