Search

गाजा अस्पताल पर हवाई हमला, 500 लोगों की मौत, बाइडेन के साथ अब्दुल्ला,अल-सिसी, महमूद अब्बास की शिखर बैठक रद्द

TelAviv/ Washington : गाजा सिटी के एक अस्पताल पर इजराइल के एक हवाई हमले में कम से कम 500 लोगों के मारे जाने की खबर है. हमले के समय अल-अहली अस्पताल में सैकड़ों लोग शरण लिये हुए थे. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. इस हमले के असर यह हुआ है कि जॉर्डन के अम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य नेताओं के बीच शिखर बैठक रद्द हो गयी है.           नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी नेतृत्व वाले राजनयिक प्रयास बेपटरी हो गये

जानकारों का कहना है कि गाजा के अस्‍पताल पर हुए हमले में लगभग 500 लोगों के मारे जाने से इजरायल बैकफुट पर आ गया है. इस हमले का साईड इफेक्ट यह हुआ है कि इजरायल के अपनी रक्षा के अधिकार के लिए समर्थन जुटाने में अमेरिका के नेतृत्व वाले राजनयिक प्रयास बेपटरी हो गये हैं. हालांकि गाजा के अस्पताल में हुए घातक विस्फोट के लिए हमास और इज़राइल एक-दूसरे को जिम्मेदार करार दे रहे हैं.

हमास ने अस्‍पताल पर हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार बताया

जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने कहा, अम्मान में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और फिलिस्तीनी राष्‍ट्रपति महमूद अब्बास के साथ होने वाली बाइडेन की शिखर बैठक अब नहीं होगी. मंगलवार को अल अहली अस्पताल में विस्फोट के लिए हमास ने इजरायली हवाई हमले को जिम्मेदार बताया, लेकिन इज़रायल ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि हमला हमने नहीं किया, इस्लामी गुट के एक रॉकेट के कारण विस्फोट हुआ.

वाशिंगटन ने इजराइल को बचाने की कोशिश कर रहा है

हमास नेता इस्माइल हनिएह ने अस्‍पताल पर हुए हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि वाशिंगटन ने इस मुद्दे पर इजराइल को बचाने की कोशिश कर रहा है. एक टेलीविजन इंटरव्‍यू में हनियेह ने कहा, अस्पताल में हुआ नरसंहार दुश्मन की क्रूरता और उसकी हार गुस्‍से की हद को दर्शाता है. उन्‍होंने कहा कि सभी फिलिस्‍तीनियों और अरब मुल्‍कों के मुसलमानों को इज़रायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना चाहिए.

नेतन्याहू ने कहा, बर्बर आतंकवादियों ने गाजा अस्पताल पर हमला किया

अस्पताल पर हमले की आंच सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन और तुर्की तक महसूस की गयी है. सभी ने इज़राइल पर अस्पताल पर बमबारी करने का आरोप लगाया है. लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अस्पताल में मौतों के लिए आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है. नेतन्याहू ने बयान जारी कर कहा, पूरी दुनिया जानती है कि बर्बर आतंकवादियों ने गाजा अस्पताल पर हमला किया, आईडीएफ (इज़राइल रक्षा बल) ने नहीं उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, जिन लोगों ने हमारे बच्चों की बेरहमी से हत्या की, उन्होंने अपने बच्चों की भी हत्या की.

इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक वीडियो जारी किया 

इजरायली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने संवाददाताओं को जानकारी जी कि हमले के समय पीआईजे द्वारा दागे गए रॉकेट अस्पताल के पास से गुजरे जो पार्किंग के पास गुजरे. हगारी के अनुसार यहां पर कोई सीधा हमला नहीं हुआ. कहा कि मिलिट्री ड्रोन फुटेज में पार्किंग साइट पर एक तरह का हिट दिखाया गया है. इजरायली डिफेंस फोर्स ने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है. कहा कि 18.59 पर इजरायल को टारगेट कर एक रॉकेट फायर किया गया लेकिन ये रॉकेट मिसफायर हो गया और इसमें ब्लास्ट हो गया. ठीक 18.59 पर ही गाजा के अस्पताल में धमाका हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp