Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल धनबाद में सोमवार 20 मार्च को धूमधाम से एयरटेल 5 जी सेवा का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर एसएसएलएनटी रोड स्थित जोनल कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई. जोनल शाखा प्रबंधक निशांत व सेल्स प्रबंधक सुजीत मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. उन्होंने बताया कि अब कोयलांचल वासी तेज इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे. 5 जी हैंडसेट रखने वाले अपने फोन में 5 जी सेवा को अपग्रेड कर असीमित डाटा का लाभ उठा सकेंगे. बाइक रैली मेमको मोड़, धनबाद स्टेशन रोड, झरिया इंदिरा चौक होती हुई वापस स्टील गेट पहुची व हीरापुर होते हुए बिग बाजार पहुंच कर समाप्त हुई. मौके पर धनबाद डिस्टीब्यूटर जितेंद्र मिश्रा, केंदुआ के रंजीत सिंह, सिंदरी के रुस्तम खान, झरिया के शिवरतन, प्रभात वर्मा, अमित, अनूप, कारण, विवेक, पिंटू,राजीव, उमेश, अजय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद में एयरटेल 5 जी सेवा शुरू, निकली बाइक रैली
Last Updated: Mar 20, 2023 12:00 AM (IST)