Vaishali News: सीबीआई ने साइबर अपराधियों को सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरोप में Airtel के एरिया डिस्ट्रिब्यूटर पंकज कुमार को गिरफ्तार किया. वह वैशाली जिले के महुआ क्षेत्र का डिस्ट्रिब्यूटर है. उस पर साइबर अपराधियों को फर्जी दस्तावेज या बगैर दस्तावेज के 1300 से अधिक सिम कार्ड उपलब्ध कराने का आरोप है.
सीबीआई ने आज साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान बिहार के वैशाली और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के 10 ठिकानों पर छापा मारा. सीबीआई ने जांच में पाया कि साइबर अपराधियों द्वारा अवैध तरीके से चलाये जा रहे SIM BOX को Airtel के एरिया डिस्ट्रिब्यूटर ने गलत ढंग से सिम उपलब्ध कराया है.
जांच के दौरान पिछले सुपौल इलाके में इस SIM BOX के चलाने का मामला प्रकाश में आया था. इस SIM BOX देश के विभिन्न हिस्सों में साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया गया था. इसमें डिजिटल अरेस्ट के मामले भी शामिल थे.
सीबीआई ने 1300 सिम कार्ड का विश्लेषण किया. इसके बिक्री के कुछ संदेहास्पद ठिकानों को चिह्नित किया गया. सिम कार्ड के विशेलेषण में 1300 में से 700 सिम कार्ड की बिहार के वैशाली जिले के विभिन्न विक्रय केंद्रों से जारी किया हुआ पाया गया. जिन व्यक्तियों के नाम पर सिम कार्ड जारी किया गया, उसने पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि उन्हें सिम की कोई जानकारी नहीं है. उनके द्वारा अपने लिए सिम कार्ड खरीदने के समय दिये गये दस्तावेज का गलत इस्तेमाल कर साइबर अपराधियों को सिम कार्ड उपलब्ध कराया गया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.