Search

 
 
 

अग्निपथ योजना के खिलाफ आइसा ने 19 जून को झारखंड बंद बुलाया

 
Ranchi :  सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में भाकपा- माले की ऑल इंडिया स्टुडेंट्स यूनियन (आइसा) और रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (आरवाइए) ने 19 जून को झारखंड बंद बुलाया  है. वहीं भाकपा माले की राज्य कमिटी ने बंद को समर्थन देने की घोषणा की है. माले ने तमाम लोकतांत्रिक शक्तियों से छात्र-नौजवानों के साथ खड़ा होने की अपील की है. यह जानकारी भाकपा- माले की राज्य कमिटी के मनोज भक्त ने विज्ञप्ति जारी कर दी है. मालूम हो कि अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद झारखंड समेत देश के कई राज्यों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. बिहार समेत कई जगहों पर ट्रेनों को आग के हवाले किया जा रहा है. रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है.

अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़  

भाकपा माले राज्य कमिटी ने अपने बयान में कहा है कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़  है. मोदी सरकार इस योजना को रद्द करे और युवाओं को सेना में नियमित बहाली शुरू करे. चार वर्षों के लिए ठेके पर अग्निवीर बनाने की योजना युवाओं के साथ भद्दा मजाक है. भाकपा माले ने कहा है कि कोरोना के बाद युवाओं को उम्मीद थी कि सेना समेत तमाम जगहों पर बड़ी संख्या में नियुक्तियां शुरू होंगी. मोदी सरकार द्वारा अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद वे छले हुए महसूस कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें – देवघर">https://lagatar.in/fir-lodged-against-bihar-administrative-officer-alok-kumar-resident-of-deoghar-accused-of-disturbing-communal-harmony/">देवघर

के रहने वाले बिहार प्रशासनिक अधिकारी आलोक कुमार पर FIR दर्ज, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही