Search

 
 
 

ऐश्वर्या ने अपने स्वर्गीय पिता कृष्णराज राय की मनायी बर्थ एनिवर्सरी

 
LagatarDesk: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज अपने स्वर्गीय पिता कृष्णराज राय की बर्थ एनिवर्सरी मना रही हैं. इस मौके पर एक्ट्रेस अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या के साथ नजर आई है. साथ ही एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने पिता कृष्णराज राय को बर्थडे विश किया है. साथ ही एक्ट्रेस की पहली तस्वीर में एक्ट्रेस की बेटी आराध्या अपने नाना के आगे सिर झुका कर उन्हें नमन करती नजर आ रही हैं. दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या आंख बंद कर अपने पिता के फोटो के आगे उन्हें याद करती दिखीं. तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या और पिता के साथ सेल्फी क्लिक करती दिखी. चौथी तस्वीर में ऐश्वर्या, आराध्या, मां नंदा को एक फ्रेम में देखा जा सकता है.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-13-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं अभिषेक बच्चन की बात करें तो एक्टर इन दिनों शूजित सरकार की आगामी फिल्म आई वांट टू टॉक के प्रमोशन में व्यस्त है. बीती रात एक्टर को मुंबई शहर के एक थिएटर से बाहर निकलते हुए देखा गया. नेवी ब्लू कलर के सूट में अभिषेक बच्चन काफी हैंडसम लग रहे थे. उनकी दाढ़ी और मूंछें उनके लुक पर काफी सूट कर रहा था.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही