Search

 
 
 

ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या हुई ट्रोल, लोग बोले- ‘बचपन से यही हेयर स्टाइल’

 
Lagatar Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है. दरअसल ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में देश-विदेश की कई हस्तियों ने शिरकत की थी. इस फंक्शन में ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थीं. हालांकि एक्ट्रेस की बेटी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ के लॉन्चिंग इवेंट में ऐश्वर्या और उनकी बेटी एथनिक आउटफिट में पहुंची थीं. मां-बेटी दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही थीं. जहां आराध्या की सादगी कई फैंस को भाई तो कई ने ये भी कहा कि बच्चन फैमिली की बेटी आराध्या दूसरे स्टारकिड़्स की तरह दिखावा नहीं करती हैं. हालांकि आराध्या को कई यूजर्स ने ट्रोल भी किया. दरअसल आराध्या को उनके हेयर स्टाइल की वजह से ट्रोल किया जा रहा है.
https://www.instagram.com/reel/CqdUXYjD4j8/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/CqdUXYjD4j8/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सोशल मीडिया पर यूजर्स आराध्या के हेयर स्टाइल पर सवाल खड़े कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “ परमानेंट हेयरस्टाइल,” एक और ने लिखा, “ इनका हेयरस्टाइल कोई चेंज करे.” एक और ने लिखा, “उसका हेयरस्टाइल बहुत इरिटेटिंग है. इसे चेंज करें.” वहीं एक यूजर ने कमेंट किया,” यार अपनी बेटी का हेयर स्टाइल चेंज कराओ, बचपन से यही है.” एक ने लिखा, “ दोनों मां-बेटी को हेयर स्टाइल चेंज करने की जरूरत है.” इसे भी पढ़ें: अमित">https://lagatar.in/amit-shah-on-bihar-tour-meeting-with-party-leaders-this-evening-tomorrow-public-meeting-in-sasaram-and-maharally-in-nawada/">अमित

शाह बिहार दौरे पर, आज शाम पार्टी नेताओं के साथ बैठक, कल सासाराम में जनसभा और नवादा में महारैली
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही