Search

 
 
 

बीबीएमकेयू ने ऐश्वर्या राय का एडमिट कार्ड किया जारी , विभाग की लापरवाही

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के परीक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. विभाग ने पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है. जिसमें काजल कुमारी के एडमिट कार्ड पर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की तस्वीर और हस्ताक्षर है. यह एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है. कई छात्र संगठनों ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वायरल एडमिट कार्ड पर जिले के लोगों की हास्यास्पद प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. हालांकि यह तकनीकी गड़बड़ी के कारण भी हो सकता है. (पढ़ें, मुलायम">https://lagatar.in/mulayam-singh-yadavs-condition-is-very-critical-family-members-present-in-the-hospital/">मुलायम

सिंह यादव की हालत बेहद नाजुक, परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद)

11 अक्टूबर से होनी पीजी सेमेस्टर 2 की परीक्षा

बता दें कि बीबीएमकेयू के पीजी सेमेस्टर 2 की परीक्षा 11 अक्तूबर से शुरू हो रही है. यह परीक्षा सेकेंड सीटिंग में 2:00 से 5:00 तक होने वाली है. जिसके लिए सोमवार शाम को बीबीएमकेयू के परीक्षा विभाग ने एडमिट जारी किया. जिसमें यह गलती सामने आयी है. बताते चलें कि विश्वविद्यालय द्वारा एक और लापरवाही की गयी है. यूजी नामांकन के लिए तीसरे चरण के आवेदन की तिथि समाप्त हो गयी थी. इसके बाद विभाग ने आवेदन से संबंधित नोटिफिकेशन वेबसाइट पर अपलोड कर छात्रों को सूचित किया है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-jain-society-celebrated-the-initiation-birth-anniversary-of-108-vishalya-sagar/">कोडरमा

: जैन समाज ने मनायी 108 विशल्य सागर की दीक्षा जयंती, विधायक नीरा यादव ने जैन संत की पुस्तक का किया विमोचन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही