Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ बॉक्स ऑफिस पर छायी, 7 दिनों में 183.96 करोड़ का किया बिजनेस

LagatarDesk :   बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन (Ponniyin Selvan) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. चोल साम्राज्य पर बनी फिल्म ने 7 दिनों में 183.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इतना ही नहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. गुरुवार को `पोन्नियिन सेल्वन-1` का थिएटर्स में 7वां दिन था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में फिल्म ने 7वें दिन करीब 11.51 करोड़ का कारोबार किया. इससे पहले बुधवार को फिल्म ने 20.09 करोड़ की कमाई की थी. पोन्नियिन सेल्वन फिल्म की कमाई बुधवार की तुलना में गुरूवार को कम रही. लेकिन ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बुधवार को दशहरा होने के कारण फिल्म की अच्छी कमाई हुई थी. इसे भी पढ़ें : जदयू">https://lagatar.in/prashant-kishor-wanted-to-merge-jdu-with-congress-nitish-kumar/">जदयू

का विलय कांग्रेस में कराना चाहते थे प्रशांत किशोर : नीतीश कुमार

7 दिनों में हिंदी वर्जन से तेलुगू वर्जन से ज्यादा की कमाई की

खुशी की बात यह है कि एक हफ्ते बाद `पोन्नियिन सेल्वन-1` के हिंदी वर्जन का कलेक्शन, तेलुगू वर्जन से ज्यादा है. 7 दिन में `पोन्नियिन सेल्वन-1` ने तेलुगू वर्जन से 13.54 करोड़ कमाये हैं. वहीं हिंदी वर्जन का कुल कलेक्शन 14.24 करोड़ रुपये है. बता दें कि मणि रत्नम की ग्रैंड पीरियड ड्रामा फिल्म `पोन्नियिन सेल्वन-1` 30 सितंबर को रिलीज हुई है. पहले ही दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 80 करोड़ के पार पहुंच गया था. पहले दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 2 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था. लेकिन हफ्ते के बीच में भी `पोन्नियिन सेल्वन-1` की कमाई जारी रही. वहीं दशहरे पर फिल्म ने ओपनिंग से भी ज्यादा कलेक्शन किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/ed-raids-increasing-in-jharkhand-arrested-six-famous-persons-in-last-five-months/">झारखंड

में बढ़ रहा ईडी का दबिश, पिछले पांच माह में छह चर्चित व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

`विक्रम` का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है `पोन्नियिन सेल्वन-1`

7 दिनों में `पोन्नियिन सेल्वन-1` ने वर्ल्डवाइड में 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. यह फिल्म जिस स्पीड से कमा रही है उसे देखते हुए एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे हैं कि `पोन्नियिन सेल्वन-1` का कलेक्शन बहुत जल्द `विक्रम` से ज्यादा हो जायेगा. कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फाजिल स्टारर `विक्रम` 2022 की सबसे बड़ी तमिल फिल्म है. इसने वर्ल्डवाइड में करीब 426 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. `पोन्नियिन सेल्वन-1` की बॉक्स ऑफिस रफ्तार देखते हुए यह माना जा रहा है कि रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने से पहले यह फिल्म 2022 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म Ponniyin Selvan की कहानी 10वीं सदी में सेट है. यह चोल साम्राज्य के पावर स्ट्रगल पर आधारित है. फिल्म में कावेरी नदी के बेटे Ponniyin Selvan के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासक राजराजा चोल बनने से पहले की कहानी को दिखाया जाने वाला है. यह भारत की सबसे बड़े बजट में बनने वाली फिल्म बताई जा रही हैं. इसे भी पढ़ें : सांस्कृतिक">https://lagatar.in/new-energy-and-enthusiasm-is-infused-in-cultural-programs-sushil-agarwal/">सांस्कृतिक

कार्यक्रमों में नयी उर्जा और उत्साह का होता है संचार : सुशील अग्रवाल

बिग बजट की फिल्म है Ponniyin Selvan

फिल्म पोन्नियिन सेलवन को मणि रत्नम ने डायरेक्टर किया है. Ponniyin Selvan फिल्म बिग बजट की फिल्म है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 500 करोड़ है. कास्ट की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा, सरथकुमार, रहमान और ऐश्वर्या लक्ष्मी नजर आने वाले हैं. इसे तमिल के साथ-साथ हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-arbitrariness-of-railway-ticket-counter-passengers-have-to-pay-high-price-due-to-lack-of-open-money/">कोडरमा

: रेलवे टिकट काउंटर की मनमानी, खुला पैसा नहीं रहने पर यात्रियों को चुकानी पड़ रही अधिक कीमत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही