Search

 
 
 

राजस्थान :  राहुल गांधी ने कहा, हम सरकार में आये तो 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे

 
Jaipur :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र में पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां देने की घोषणा की. राहुल अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा  के तहत गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे.                                                                 ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राहुल ने पांच ऐतिहासिक काम गिनवाये 

राहुल गांधी  ने युवाओं, गरीबों व अन्य तबकों के लिए पार्टी के प्रस्तावित कदमों का जिक्र करते हुए कहा, युवाओं के लिए कांग्रेस पार्टी क्या करने जा रही है? सबसे पहला कदम, हमने गिनती की है- हिंदुस्तान में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं  प्रधानमंत्री मोदी जी इनको भरवाते नहीं है. भाजपा इन्हें भरवाती नहीं है.

पेपर लीक से मुक्ति दिलायेंगे

सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम होगा कि ये 30 लाख सरकारी नौकरियां हम दे देंगे. उन्होंने कहा, ये पांच ऐतिहासिक काम हैं... युवाओं के लिए भर्ती भरोसा... 30 लाख खाली पद भरना, पहली नौकरी पक्की करना, पेपर लीक से मुक्ति, गिग कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा व युवा रोशनी के तहत जिलों में स्टार्ट अप के लिए 5,000 करोड़ रुपए, ये हम आपके लिए करने जा रहे हैं.

आदिवासियों की जल, जंगल की लड़ाई हमारी लड़ाई है

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी देने का वादा किया गया है. उन्होंने कहा, आदिवासियों की जल, जंगल की लड़ाई हमारी लड़ाई है. आपके साथ हम खड़े हैं.

कांग्रेस पार्टी ने  हमेशा गरीबों का ख्याल रखकर काम किया है

जनसभा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी संबोधित किया.  खड़गे ने कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी हुकुमत में आयी है तब उसने हमेशा गरीबों का ख्याल रखकर काम किया है.  उन्होंने कहा,  बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में देश का संविधान बनाया गया और आज उस संविधान से ही सभी लोगों को सहूलियत मिल रही है. वह बाबा साहब अंबेडकर और पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के आर्शीवाद से मिल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही