Search

 
 
 

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3 रिलीज डेट आउट, शेयर किया पोस्ट

अजय देवगन स्टारर  फिल्म 'दृश्यम 3' पर एक अपड़ेट सामने आई है. 'दृश्यम 3' अब आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गई है. हाल ही में पैनोरमा स्टूडियोज़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटर शेयर कर इसकी पुष्टि की.
 

Lagatar desk : अजय देवगन स्टारर  फिल्म 'दृश्यम 3' पर एक अपड़ेट सामने आई है. 'दृश्यम 3' अब आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गई है. हाल ही में पैनोरमा स्टूडियोज़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटर शेयर कर इसकी पुष्टि की.

 

 

बता दें कि पैनोरमा स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया है. इस पोस्ट में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दिया है. ये फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

 

मेकर्स ने शेयर किया पोस्ट : पैनोरमा स्टूडियो ने अपने पोस्ट में लिखा  - और यह हो रहा है. अजय देवगन- अभिषेक पाठक ने अगली फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की हैसटैग अजयदेवगन और निर्देशक  हैसटैग अभिषेकपाठक की बहुप्रतीक्षित पारिवारिक थ्रिलर की रिलीज डेट तय: 2 अक्टूबर 2026 हैसटैग  गांधीजयंती. फिल्म का निर्माण हैसटैग  पैनोरमास्टूडियोज और हैसटैग वायकॉम18 द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Panorama Studios (@panorama_studios)

 

रिलीज डेट कर दी कंफर्म  : बता दें कि कुछ समय पहले ही पैनोरमा स्टूडियो का कथित एग्रीमेंट सामने आया था, जिसमें कहा गया था कि ‘दृश्यम 3’ रिलीज होने वाली है.

 

वहीं, अब मेकर्स ने ऑफिशियली इसका अनाउंसमेंट कर दिया है. ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी फिल्म ‘दृश्यम’ का पहला पार्ट साल 2015 में आया था. जिसके बाद साल 2022 में ‘दृश्यम 2’ रिलीज हुई. अब जल्द ही ‘दृश्यम’ का तीसरा पार्ट आने वाला है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही