Search

 
 
 

अजय देवगन फिल्म सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट आउट , शेयर किया पोस्ट

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज को तैयार है. जो 25 जुलीई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है .
 

Lagatar desk : अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज को तैयार है. जो 25 जुलीई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है . 

 

हाल ही में अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर  कर इसकी जानकारी दी.साथ ही इसके कैप्शन में लिखा - सरदार की वापसी 25 जुलाई 2025 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में. शेयर किए पोस्टर में अजय देवगन पगड़ी पहने सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं. वह दो तोपों पर खड़े हैं. यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है.

 

 

 

कब शुरू हुई थी शूटिंग


इससे पहले बीती 6 अगस्त 2024 को अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग शुरू की थी. एक्टर ने सेट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फिल्म की पूजा-पाठ की गई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के वीडियो वायरल हुए थे, जहां से पता चला था कि फिल्म की हीरोइन मृणाल ठाकरे हैं और बीते दिनों मृणाल ने भी सन ऑफ सरदार 2 के सेट से एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी शूटिंग के दिनों का जिक्र किया था.

 

 

13 साल बाद आ रहा सीक्वल


बता दें साल 2012 में सन ऑफ सरदार रिलीज हुई थी, जिसमें अजय देवगन की हीरोइन का रोल सोनाक्षी सिन्हा ने प्ले किया था. अब इस रोल को मृणाल ठाकुर करने जा रही हैं. वहीं, अब 13 साल बाद एक बार फिर लोगों को हंसने का मौका मिलेगा. फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था. सन ऑफ सरदार 2 के डायरेक्टर विनय कुमार अरोड़ा हैं.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही