Search

 
 
 

धमाल 4 में फिर सबको हंसायेंगी अजय देवगन की पलटन, शूटिंग शुरू

 
Lagatardesk : फिल्म धमाल 4 की अनाउंसमेंट हो गई है. हाल ही  में अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर  दो पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी . साथ ही इसके कैप्शन में लिखा- पागलपन वापस आ गया है. धमाल 4 शुरुआत हो गई है. मालशेज घाट  शेड्यूल रैपअप हो गया है.
https://www.instagram.com/p/DIQftS7OGO3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/DIQftS7OGO3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

"> मुंबई शेड्यूल चालू हो रहा. चलिए साथ हंसते हैं. एक्ट्रेस संजीदा शेख ने भी सेम पोस्ट किया. सोशल मीडिया पर धमाल की चर्चा हो रही है. भूषण कुमार फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. इंद्र कुमार फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. आपको बतादे की फिल्म धमाल का  पहला सीरीज 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को इंद्र कुमार ने बनाया था. फिल्म में अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय दत्त, संजय मिश्रा, विजय राज, प्रेम चोपड़ा जैसे स्टार्स थे. इसके बाद धमाल की दूसरी फिल्म 2011 में आई थी. फिल्म का नाम था डबल धमाल. इस फिल्म में भी संजय दत्त, अरशद वारसी नजर आए थे. फिल्म में कंगना रनौत, मल्लिका शेरवत जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आई थीं.तीसरी फिल्म टोटल धमाल थी और ये 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख जैसे स्टार्स थे.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म धमाल 4 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, फिलहाल मेकर्स द्वारा जब तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है.  

स्टार कास्ट

इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, रवि किशन,संजय मिश्रा, संजीदा शेख, अंजलि आनंद जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं.बता दें कि फिल्म धमाल 4 में संजीदा शेख फीमेल लीड में हैं. संजीदा शेख ने टीवी से करियर की शुरुआत की थी. पिछली बार उन्हें संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में देखा गया था. अब संजीदा को धमाल 4 मिल गई है. एक्ट्रेस के लिए फिल्मों में खुद को साबित करने का ये बड़ा मौका है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही