Search

 
 
 

57 के हुए अजय देवगन, बॉलीवुड सितारों ने दी खास अंदाज में बधाई

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 57 वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 57 वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं.

 

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी

अक्षय कुमार का खास पोस्ट

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अजय देवगन के साथ एक मजेदार तस्वीर शेयर की. इस फोटो में वह अजय को किस करते नजर आ रहे हैं.अक्षय ने कैप्शन में लिखा -दोस्ती इतनी पुरानी है, प्यार तो होगा ही. हैप्पी बर्थडे दोनों की यह तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है.

 

करीना कपूर की इंस्टा स्टोरी

करीना कपूर खान ने कहा ‘सिंघम’

करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर अजय देवगन के साथ एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा -हैप्पी बर्थडे सिंघम, ढेर सारा प्यार.

 

 

 

रोहित शेट्टी ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अजय देवगन की दोस्ती और प्रोफेशनल बॉन्ड काफी पुराना है. दोनों ने साथ में जमीन, ‘गोलमाल’ सीरीज, ‘सिंघम’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं.रोहित ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा -90 के दशक की भागदौड़ से लेकर आज तक... कम बातें, ज्यादा काम. जन्मदिन मुबारक हो बड़े भाई.

 

 

रकुल प्रीत सिंह का खास मैसेज

रकुल प्रीत सिंह ने भी अजय को बर्थडे विश करते हुए लिखा,जन्मदिन मुबारक हो सर. आपकी विनम्रता और एकाग्रता हर अनुभव को खास बना देती है.उन्होंने ‘दे दे प्यार दे 2’ के प्रमोशन की एक तस्वीर भी शेयर की.

 

रकुल प्रीत सिंह की इंस्टा स्टोरी 

राजपाल यादव ने दी शुभकामनाएं

राजपाल यादव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अजय की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा -भाई आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं. आप यूं ही कई साल तक धमाल करते रहिए.

 

राजपाल यादव की इंस्टा स्टोरी 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही