Lagatar Desk : अजय देवगन की स्टारर फिल्म दृश्यम 3 को रिलीज हुए छह दिन हो चुके है.जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलाका मचा दिया है. इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार, दृश्यम 3 ने 7 अक्टूबर को भारत में 15.50 करोड़ (नेट) की कमाई की. छठे दिन की यह कमाई 15,972 शो से हुई. फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब 232.50 करोड़ हो गया है. इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 279.00 करोड़ तक पहुंच गया है.
दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अजय देवगन की इस फिल्म ने विदेशों में भी अपनी कमाई जारी रखी. फिल्म ने छठे दिन इंटरनेशनल मार्केट से 6.00 करोड़ कमाए. इसके साथ ही, विदेशों में इसकी कुल कमाई 87.50 करोड़ तक पहुंच गई है. फिल्म ने अकेले छठे दिन 721,016 दर्शकों की संख्या दर्ज की.
फिल्म 'दृश्यम 3 इन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
फिल्म की कहानी
यह कहानी उस समय की है जब विजय सलगांवकर कानून से कई कदम आगे रहने में कामयाब रहा था. मीरा देशमुख सिर्फ न्याय पाने के लिए नहीं, बल्कि बदला लेने के इरादे से वापस आती है. इसी बीच, क्राइम ब्रांच का एक नया अफसर विजय की बहुत सोच-समझकर बनाई गई बचाव की कहानी की जांच शुरू करता है.
जयदीप अहलावत ने राजवीर तोमर का किरदार निभाया है, जो एक ऐसा पुलिस अफसर है जो वह काम पूरा करने के लिए पक्का इरादा कर चुका है जिसे उससे पहले के अफसर नहीं कर पाए थे. उसे यकीन है कि उसके पास नए सबूत हैं जिनसे विजय के झूठे बयानों (अलीबाई) को तोड़ा जा सकता है और उसका पर्दाफाश किया जा सकता है.