Search

 
 
 

मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष बने झारखंड के अजय झा

 
Ranchi: झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा को सत्र 2024-2028 के लिए मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष बनाया गया है. अजय झा इससे पूर्व मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव रह चुके हैं. अजय झारखंड राज्य के पहले व्यक्ति हैं जिनको ये दोनों पद पर विराजमान हुए हैं. तैंतीस वर्षों से अजय बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, रांची (अल्पसंख्यक विधालय) में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. अजय शिक्षण कार्य के अलावा मलखंब, कबड्डी, खो-खो, योग, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, स्कावश, आत्या-पात्या, एथलेटिक्स एवं अन्य खेलों में हजारो खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेलों इंडिया, नेशनल गेम्स में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करवायें हैं. कोषाध्यक्ष बनने पर खेल से जुड़े सभी लोगों ने अजय झा को बधाई दी. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-and-babulal-expressed-grief-over-hazaribagh-road-accident/">CM

हेमंत सोरेन और बाबूलाल ने हजारीबाग सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही