Search

बड़ी खबरः अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए डीजीपी

Ranchi: झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह झारखंड के नए डीजीपी नियुक्त किए गए हैं. इससे संबंधित अधिसूचना सरकार के द्वारा मंगलवार की रात जारी कर दी गई है. बताते चलें कि झारखंड कैडर के 1987 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा शनिवार को रिटायर हो गए. जिसके बाद झारखंड पुलिस नेतृत्व विहीन हो गया था. मंगलवार को अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया डीजीपी नियुक्त कर दिया गया. इससे पहले डीजीपी पद को लेकर सस्पेंस बरकरार था. तीन नामों की चर्चा थी, जिसमें सीबीआई में प्रतिनियुक्त अजय भटनागर, पुलिस हाउसिंग के एमडी सह डीजी एसीबी अजय कुमार सिंह और रेल एडीजी अनिल पालटा का नाम शामिल था. इसे पढ़ें- राज्यपाल">https://lagatar.in/the-governor-worshiped-in-deoghar-said-he-has-come-to-seek-the-blessings-of-bholenath-before-going-to-maharashtra/">राज्यपाल

ने देवघर में की पूजा, कहा- महाराष्ट्र जाने के पूर्व भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने आए हैं

झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी के पद पर पदस्थापित थे अजय कुमार सिंह

अजय कुमार सिंह वर्तमान में झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी के पद पर पदस्थापित थे. इसके अलावा इनके पास एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार था. गौरतलब है की झारखंड कैडर के 1987 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा बीते 11 फरवरी को रिटायर हो गए थे. जिसके बाद से झारखंड डीजीपी का पद खाली चल रहा था. इसे भी पढ़ें- कानपुर">https://lagatar.in/kanpur-fire-deputy-cm-talks-to-victims-sdm-suspended-fir-on-39-two-arrested-including-lekhpal/">कानपुर

अग्निकांड : परिजनों से डिप्टी CM ने की बात, SDM सस्पेंड, 39 पर प्राथमिकी, लेखपाल समेत दो अरेस्ट

यूपीएससी ने तीन आईपीएस का नाम भेजा था

डीजीपी के चयन के लिए यूपीएससी ने सीबीआई में प्रतिनियुक्त अजय भटनागर, पुलिस हाउसिंग के एमडी सह डीजी एसीबी अजय कुमार सिंह और रेल एडीजी अनिल पालटा का नाम भेजा था. वरीयता के आधार पर भेजे गए इन तीनों नामों में से किसी एक को डीजीपी बनाया जाना था. जिसके बाद सरकार ने अजय कुमार सिंह के नाम पर अपनी मुहर लगाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp