Search

 
 
 

अजय माकन कांग्रेस के बैंक अकाउंट्स फ्रीज किये जाने की बात कर रहे थे, IT ट्रिब्यूनल ने अकाउंट्स पर से रोक हटा ली

 
 विवेक तन्खा ने जानकारी दी कि कांग्रेस के खातों पर से बुधवार तक रोक हटा दी गयी है. उन्होंने दिल्ली में आईटीएटी बेंच के समक्ष पार्टी(कांग्रेस) का पक्ष रखा.   New Delhi : कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट्स फ्रीज कर दिये गये हैं. कांग्रेस ने यह आरोप केंद्र सरकार पर लगाया है. पार्टी का आरोप है कि आयकर विभाग ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज कर दिये हैं. अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी.  .कहा कि अकाउंट फ्रीज होने के कारण पार्टी के पास सैलरी देने का भी पैसा नहीं है. पार्टी किसी बिल का भुगतान भी नहीं कर पा रही. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस के खातों पर से बुधवार तक रोक हटा दी गयी  

इसी बीच खबर आयी कि आईटी डिपार्टमेंट ने कांग्रेस से जुड़े जिन खातों को फ्रीज कर दिया था, उन पर से IT ट्रिब्यूनल ने रोक हटा ली है. इस संबंध में पार्टी नेता विवेक तन्खा ने जानकारी दी कि कांग्रेस के खातों पर से बुधवार तक रोक हटा दी गयी है. तन्खा के अनुसार उन्होंने दिल्ली में आईटीएटी बेंच के समक्ष पार्टी(कांग्रेस) का पक्ष रखा. हमने बेंच से कहा कि कांग्रेस के सभी खाते फ्रीज कर दिये गये हैं. तन्खा ने कहा कि अदालत ने उनकी बातों पर गौर किया. हमने कहा कि हमारे पास तथ्य हैं. हमें इस तरह से दंडित नहीं किया जा सकता. तन्खा ने दलील दी कि पार्टी पर 115 करोड़ का टैक्स कैसे लगाया जा सकता है. कहा कि इस मुद्दे पर हम गुण-दोष के आधार पर बहस करेंगे. इस पर बेंच ने बुधवार तक रोक हटा दी.

हमें  सुनिश्चित करना होगा कि 115 करोड़ बैंक खातों में रखे जायें

IT ट्रिब्यूनल के निर्णय को लेकर  कोषाध्यक्ष अजय माकन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, हमारी याचिका पर आयकर विभाग और आयकर अपीलीय अधिकरण ने कहा है कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि 115 करोड़ रुपये बैंक खातों में रखे जायें. हम उससे ऊपर की राशि भी खर्च कर सकते हैं. इसका मतलब है कि 115 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिये गये हैं. यह 115 करोड़ रुपये की राशि हमारे चालू खाते से कहीं अधिक है.

सरकार(मोदी)क्या साबित करना चाहती है?

इससे पहले अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस में यह कहते हुए कि कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रिज हो गये हैं, कहा कि हमारे देश पर तालाबंदी हो गयी है. हमारे देश में डेमोक्रेसी फ्रीज कर दी गयी है. इस क्रम में अजय माकन कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा के लिए सप्ताह भर का रह गया है. ऐसा कदम उठाकर सरकार(मोदी) क्या साबित करना चाहती है? कांग्रेस के अकाउंट्स फ्रीज कर इनकम टैक्स विभाग ने 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है.

इनकम टैक्स फाइलिंग को आधार बना करोड़ों मांगे जा रहे हैं

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि 2018-19 की इनकम टैक्स फाइलिंग को आधार बनाकर करोड़ों रुपए मांगे जा रहे हैं. यह शर्म की बात है. अजय माकन ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया. कहा कि लोक सभा चुनाव से पहले हमारे अकाउंट फ्रीज हो गये हैं. यह भी साफ किया कि कांग्रेस पार्टी मेंबरशिप ड्राइव के जरिए यूथ कांग्रेस से पैसा जमा करती है. वह राशि भी फ्रीज कर दी गयी है.

 माकन ने कहा, पार्टी को रिटर्न फाइल करने में देर हो गयी थी

श्री माकन के अनुसार पार्टी को रिटर्न फाइल करने में देर हो गयी थी. पार्यी को 45 दिन का समय दिया गया था. इसका मतलब यह तो नहीं होना चाहिए है कि खाता ही फ्रीज कर दिया जाये. कहा कि पार्टी के सभी काम प्रभावित हो गये है. अभी पार्टी के पास बिजली बिल भरने, सैलरी देने के लिए धन नहीं बचा हुआ हैं. पार्टी न तो बैंक में पैसे जमा कर पा रही है और न ही बैंक से पैसा निकाल पा रही है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही