Search

 
 
 

अजय नाथ शाहदेव ने बनहोरा और बिरसा चौक में यशस्विनी सहाय के लिए मांगा वोट

 
Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने हटिया विधानसभा क्षेत्र के बनहोरा और बिरसा चौक में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया. बनहोरा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के साथ एवं कटहर कोचा बिरसा चौक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव संजय पांडे, पूर्व महापौर रमा खलखो के साथ यशस्विनी सहाय के लिए वोट मांगा. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यशस्विनी सहाय युवा, शिक्षित, ऊर्जावान उम्मीदवार हैं. आप सभी अपना आशीर्वाद अपने बहुमूल्य वोट के रूप में देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं. देश और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी को वोट दें. इस अवसर पर गौतम उपाध्याय, बिपिन खलखो, अजीत उरांव, शिवा कच्छप, कल्पना भगत, बसंती उरांव, आरआर मेहता, एतवा टोप्पो, अनिता बांडो, संतोष कुमार, अरविंद उरांव, ललित हेमंत कुजूर, कोर्लिस मिंज, अनुपम देव, मंटू सहित सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/the-child-stolen-from-ranchi-railway-station-was-sold-for-rs-58-thousand/">रांची

रेलवे स्टेशन से चोरी हुये बच्चे का 58 हजार रुपये में हुआ था साैदा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही