Search

भारतीय मूल के अजय सिंह बंगा वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट होंगे…जो बाइडेन ने किया नॉमिनेट

NewDelhi/Washington : अमेरिका से एक बड़ी खबर आयी है. भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अजयपाल सिंह बंगा (Ajay Banga) वर्ल्ड बैंक के अगले अध्यक्ष हो सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा गुरुवार को उन्हें इस पद के लिए नॉमिनेट किये जाने की सूचना है. व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी है. व्हाइट हाउस के अनुसार अमेरिका ने वर्ल्ड बैंड के अगले अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) के लिए अजय बांगा का नाम नॉमिनेट किया है.

 वैश्विक नेताओं के साथ साझेदारी करने का  अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है

राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने बयान में कहा, अजय इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण में विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं. जो बाइडेन ने इस क्रम में कहा कि अजय बंगा ने सफल, वैश्विक कंपनियों के निर्माण और प्रबंधन में तीन दशक से अधिक का समय बिताया है. ये वे कंपनियां हैं जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार सृजित करती हैं और निवेश लाती हैं. कहा कि उनके पास लोगों और व्यवस्था को प्रबंधित करने तथा परिणाम देने के लिये दुनिया भर के वैश्विक नेताओं के साथ साझेदारी करने का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-general-convention-from-today-the-decision-on-the-election-of-the-working-committee-will-be-held-on-the-first-day/">कांग्रेस

का महाधिवेशन आज से रायपुर में, पहले दिन होगा कार्य समिति के चुनाव पर फैसला

बंगा वर्तमान में जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन हैं

अजय बंगा (63 ) वर्तमान समय में जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन हैं. इससे पूर्व वह मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे. अजय बंगा अगस्त 2009 में मास्टरकार्ड में प्रेसिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिस के रूप में शामिल हुए. अप्रैल 2010 में वह कंपनी के सीईओ बन गये. इसे भी पढ़ें :  बीरेंद्र">https://lagatar.in/this-is-how-birendra-ram-became-dhankuber-high-court-gambhir-on-strike-in-rims/">बीरेंद्र

राम ऐसे बना धनकुबेर, रिम्स में हड़ताल पर हाइकोर्ट गंभीर, हेमंत-रघुवर आमने-सामने, आरोग्यम का नया कारनामा आया सामने समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

बंगा को 2016 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था

खबर है कि 1996 में सिटीग्रुप में शामिल होने से पहले बंगा ने नेस्ले भारत के साथ 13 साल तक काम किया. पेप्सिको में भी दो साल रहे. यहां उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सीईओ सहित बढ़ती जिम्मेदारी के विभिन्न पदों पर काम किया. अजय बंगा सिटी के वरिष्ठ नेतृत्व और कार्यकारी समितियों के सदस्य भी थे. बंगा को 2016 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. अजय बंगा का जन्म 10 नवंबर 1959 को पुणे में हुआ था. उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं. इसके अलावा उन्होंने IIM अहमदाबाद से MBA किया है. उनके पिता हरभजन सिंह बंगा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट-जनरल रह चुके हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp