Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपक प्रकाश का फोटो वायरल मामले में JMM का सोशल मीडिया देखने वाले अजय वर्मा को मिला नोटिस

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का साहिबगंज डीएमओ के साथ फोटो वायरल मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सोशल मीडिया देखने वाले अजय वर्मा को नोटिस मिला है. अरगोड़ा थाने की पुलिस ने अजय वर्मा को नोटिस भेजते हुए कहा है  कि आपके द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से दीपक प्रकाश से संबंधित एक फोटो पोस्ट किए गए हैं. इस फोटो के संबंध में दीपक प्रकाश द्वारा रूपांतरित तस्वीर (Morphed)  कर पोस्ट करने का आरोप में ट्विटर हैंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस संदर्भ में आपसे पूछताछ की जाएगी.

इन बिंदुओं पर की जायेगी पूछताछ

नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा ट्विटर के माध्यम से दीपक प्रकाश का पोस्ट किया गया फोटो प्राप्त करने का स्रोत क्या है? इस फोटो को पोस्ट करने से पहले क्या आपके द्वारा जांच की गई कि यह फोटो रूपांतरित तस्वीर (Morphed)  है या नहीं? यदि जांच की गई है, तो किस तरह की जांच की गई है और प्रतिफल में जांच के परिणाम क्या प्राप्त हुए हैं? दीपक प्रकाश से इस फोटो की सत्यता की पुष्टि की गई है या नहीं?

साहिबगंज डीएमओ के साथ हुआ था फोटो वायरल

बीते दिनों राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार के साथ फोटो वायरल हुआ था. इस मामले में तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर साहिबगंज के डीएमओ विभूति कुमार के साथ इंटरनेट मीडिया ट्विटर पर फोटो वायरल किए जाने के मामले में दीपक प्रकाश ने रांची के अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने थाने में दिए अपने आवेदन में बताया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी तस्वीर को कट-पेस्ट कर एक भ्रष्ट पदाधिकारी के साथ ट्विटर अकाउंट से इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया है. यह छवि धूमिल करने के उद्देश्य से वायरल किया जा रहा है. उन्होंने अरगोड़ा थाने की पुलिस से आग्रह किया है कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए जिन असामाजिक तत्वों ने ऐसा कुकृत्य करने का दुस्साहस किया है, उनके विरुद्ध दंडात्मक व विधि सम्मत कार्रवाई करें. इसे भी पढ़ें – तस्वीर">https://lagatar.in/identify-the-characters-in-the-picture-saryu-rai-shares-raghuvars-picture-with-prem-prakash-and-chaudhary-family/">तस्वीर

के किरदारों को पहचानिए: सरयू राय ने शेयर की प्रेम प्रकाश और चौधरी परिवार के साथ रघुवर की तस्वीर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही