Search

 
 
 

आजसू व कांग्रेस ने रामगढ़ की जनता को ठगाः पंकज महतो

 
Ramgarh: रामगढ़ विधानसभा के निर्दलीय प्रत्यासी कुशवाहा पंकज महतो ने रामगढ़ नगर के वार्ड 2 गोल पार में जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने कई समस्या रखा. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या है. रामगढ़ में एक भी सरकारी अच्छा अस्पताल नहीं है ना ही कोई अच्छा सरकारी स्कूल है. सरकारी योजनाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी कार्य में काम के लिए परेशान होना पड़ रहा है. बिचौलिया पूरी तरह से हावी हो गया है. कहा कि बिना बिचौलिया पकड़े किसी भी तरह का कोई काम नहीं होता है. 20 साल से आजसू व 5 साल से कांग्रेस झामुमो की सरकार ने रामगढ़ की जनता को ठगा. जनता इस बार जात पात से ऊपर उठकर विकाश के मुद्दे पर वोट करेगी और उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर सुरेंद्र नायक, मुगंतुरी, जमील अंसारी, कुर्बान अंसारी, विजय दुबे, आरिफ अंसारी, रोशन तिवारी, आकाश तिवारी, विनोद कुशवाहा, गजानन मुंडा, अंकित पटेल, रोहित कुमार, गुरदयाल करमाली व राजुल अंसारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - जीत">https://lagatar.in/amidst-victory-celebrations-donald-trump-said-america-is-going-to-be-great-again/">जीत

के जश्न के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका एक बार फिर से महान बनने जा रहा है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही