Search

आजसू ने शहीद रघुनाथ महतो का मनाया शहादत दिवस

Hazaribagh : हजारीबाग के स्थानीय आजसू पार्टी कार्यालय में बुधवार को चुआड़ विद्रोह के महानायक व महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रघुनाथ महतो का शहादत दिवस मनाया गया. जिला कमिटी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास राणा ने की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विकास राणा ने कहा कि अमर शहीद रघुनाथ महतो भारतीय क्रांतिकारी व एक महान नेता थे. उन्होंने 1769-78 में अंग्रेजों के विरुद्ध चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था. चुआड़ विद्रोह, छोटानागपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह था. 5 अप्रैल 1778 ई को क्रांतिकारी रघुनाथ महतो अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ते हुए शहीद हो गए थे.

ये रहे मौजूद

आजसू पार्टी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केन्द्रीय सदस्य आनंद सिंह, विजय वर्मा, लालचन्द महतो, सुरेन्द्र महतो, जिला प्रधान सचिव कपिलदेव महतो, महिला मोर्चा की केन्द्रीय सचिव संगीता बरला, महिला जिला अध्यक्ष सुहानी एक्का, जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ महतो, लिलो महतो, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, जिला सचिव विवेक कुमार राणा, बिष्णुगढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, मीडिया प्रभारी संजय कुमार महतो, नगर अध्यक्ष आफताब आलम, बुद्धिजीवी मंच के नागेश्वर महतो, हेमंत आर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: परिवारवादी">https://lagatar.in/crown-prince-family-oriented-parties-is-crying-out-for-democracy-babulal/">परिवारवादी

पार्टियों के युवराज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp