Search

आजसू ने मनाया संकल्प दिवस, बोले सुदेश, राज्य के गौरवशाली इतिहास को रखेंगे जिंदा

Ranchi: आजसू के संकल्प दिवस पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जोहार और नमन किया. उन्होंने कहा कि गुमान और गर्व से भरे इस दिन पर हम सभी संकल्प लें कि झारखंड के अरमानों, आकांक्षाओं को संजोने व साकार करने में संघर्ष पथ पर अथक, अडिग बढ़ते रहेंगे. सुदेश महतो ने कहा कि आजसू का झारखंड आंदोलन को खड़ा करने एवं परिणाम देने तक का एक लंबा एवं गौरवशाली इतिहास रहा है. इसे हम जिंदा रखेंगे. उसी इतिहास को सामने रखकर आज हम भविष्य का संकल्प ले रहे हैं. हरमू स्थित आजसू के केंद्रीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें-पटना">https://lagatar.in/patna-raj-bhavan-march-of-rjd-tejashwi-asked-what-will-the-youth-do-after-4-years/">पटना

: आरजेडी का राजभवन मार्च, तेजस्वी ने पूछा 4 साल बाद क्या करेंगे नौजवान

संघर्ष और तेज करने का लिया गया संकल्प

बता दें कि आजसू पार्टी इस वर्ष को संघर्ष वर्ष के रूप में मना रही है. साथ ही वर्ष 2021 को पार्टी ने निर्माण वर्ष घोषित किया था. निर्माण वर्ष के दौरान आजसू पार्टी ने पंचायत स्तर से जिला स्तर तक संगठन का विस्तार, गठन एवं पुनर्गठन किया. संघर्ष वर्ष में आजसू पार्टी राज्य के सभी ज्वलंत विषयों और सामाजिक न्याय एवं स्थानीयता के विषयों पर संघर्ष करेगी और आंदोलन को और तेज करेगी.

इन्होंने थामा आजसू का दामन

संकल्प दिवस के अवसर पर कई महिला नेत्रियों, समाजसेवी एवं नेताओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा. आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से सिम्मी दहांगा, सोनी कुमारी, रिनी उरांव, निशा देवी, संध्या मुर्मू, चिंगरी देवी, बिरसी मुंडा, लक्ष्मी मुंडा, राजमणि देवी, सोनी लोहरा, दीगी देवी, सीमा कच्छप सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/news-update-evening-news-diary-22-june-2022/">शाम

की न्यूज डायरी।।22 June।।झारखंड में बंपर वैकेंसी जल्द।।हेमंत की याचिका, कोर्ट का फैसला सुरक्षित।।पूजा सिंघल की बढ़ी कस्टडी।।जानें द्रौपदी के संघर्ष की कहानी।।महाराष्ट्र में सियासी संकट चरम पर।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, रांची जिला के कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा एवं रांची महानगर महिला अध्यक्ष सीमा सिंह, वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव, सुनील यादव, महासचिव रमेश गुप्ता, केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मण्डल एवं नईम अंसारी, झारखंड आंदोलनकारी आजम अंसारी, कुमुद वर्मा, राजू नायक, एलके सोनी, केंद्रीय महिला संगठन सचिव वर्षा गाड़ी, अखिल झारखण्ड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह एवं वरीय उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार सहित सभी अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी एवं नेता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp