Ranchi : आजसू पार्टी ने चतरा जिला कमिटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने इसकी जानकारी दी. केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार लिया गया है. कहा कि जल्द ही नए सिरे से नई कमिटी का गठन किया जाएगा. जिससे संगठन का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे. डॉ भगत ने कहा कि लापरवाह और निष्क्रिय नेतृत्व की वजह से चतरा में पार्टी के गठन, पुनर्गठन और विस्तार का कार्य शिथिल पड़ गया था. पार्टी की अन्य गतिविधियां भी अपेक्षित रफ्तार से नहीं चल रही थी. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-announced-appointment-of-25-thousand-teachers-in-the-state-soon/">सीएम
हेमंत ने की घोषणाः राज्य में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति जल्द [wpse_comments_template]
हेमंत ने की घोषणाः राज्य में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति जल्द [wpse_comments_template]
Leave a Comment