Search

 
 
 

आजसू ने की राहुल बुधिया पर वन भूमि के अवैध हस्तांतरण के जांच की मांग

Ranchi: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक को पत्र लिख अधिसूचित वन भूमि के अवैध हस्तांतरण की जांच करने की मांग की है. मंडल ने अपने पत्र में वन विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज वन भूमि को अंचल कार्यालय के अभिलेखों में खतियानी भूमि दर्शाकर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है.
 

Ranchi: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक को पत्र लिख अधिसूचित वन भूमि के अवैध हस्तांतरण की जांच करने की मांग की है. मंडल ने अपने पत्र में वन विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज वन भूमि को अंचल कार्यालय के अभिलेखों में खतियानी भूमि दर्शाकर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है. 


कांके अंचल का ताजा मामला


आपने पत्र में रांची जिले के कांके अंचल स्थित रूदिया पंचायत में खाता संख्या 32, प्लॉट संख्या 441 (रकबा 16.55 एकड़) तथा खाता संख्या 32, प्लॉट संख्या 455 (रकबा 7.50 एकड़) की अधिसूचित वन भूमि को कथित रूप से अवैध तरीके से राहुल बुधिया के नाम हस्तांतरित किए जाने की शिकायत की है. 


उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में अंचल अधिकारी द्वारा उक्त जमीन पर जमाबंदी भी खोल दी गई और चहारदीवारी का निर्माण भी करा लिया गया, जबकि वन विभाग को इसकी जानकारी नहीं होने का दावा किया जा रहा है.

 

सैकड़ों मामलों की आशंका


पत्र में कहा गया है कि राज्य में इस तरह के सैकड़ों मामले सामने आ सकते हैं. अनुमान के अनुसार, केवल रांची जिले में ही कम से कम 500 एकड़ वन भूमि का अवैध हस्तांतरण हुआ हो सकता है, जबकि पूरे राज्य में हजारों एकड़ भूमि प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. इस पूरे प्रकरण में वन विभाग के कुछ अधिकारियों की संलिप्तता भी हो सकती है. 

 

स्वतंत्र जांच की मांग


पत्र में मांग की गई है कि संगठित गिरोह द्वारा किए जा रहे वन भूमि हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए और पूर्व में हुए सभी संदिग्ध हस्तांतरण की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए. साथ ही दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर वन भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

https://lagatar.in/videos/mobile-worlds-new-samsung-exclusive-showroom-authorised-service-centre-now-at-amna-complex-kadru

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही