Search

 
 
 

आजसू ने की मांग, JSSC-CGL अभ्यर्थियों पर दर्ज प्राथमिकी निरस्त करे सरकार

 
Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आजसू ने मुख्यमंत्री सचिवालय को ज्ञापन सौंपा था. जिनमें आयोग के कार्यालय के समक्ष आंदोलनरत हजारों अभ्यर्थियों पर दर्ज प्राथमिकी को आजसू ने निरस्त करने की मांग की है. मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि पेपर लीक करने के दोषी को दंडित किया जाये. 28 जनवरी की परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को बतौर मुआवजा 2000 रुपये प्रति अभ्यर्थी दिया जाये. इस दौरान अभिषेक शुक्ला, मनजीत कुमार, रोशन कुमार नायक, आकाश नयन, राहुल कुमार, प्रियांशु शर्मा, अभिषेक साहू, विशाल कुमार यादव, मनोज कुमार, गुलशन कुमार, निशांत कुमार गोस्वामी,अनमोल कुमार, सौरभ राणा, विकी शर्मा आदि मौजूद थे. आजसू के रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा कि पेपर लीक करने के दोषी को दंडित करने की प्राथमिकता के उलट अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज करना निंदनीय है. जब तक दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई नहीं हो जाती, आजसू आंदोलनरत रहेगा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-07-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।07 FEB।।चतराः नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद।।हेमंत की बढ़ी ईडी रिमांड।।शादी सालगिरह पर भावुक हुईं कल्पना।।विनोद सिंह का चैट रिकवर,खुलासे।।दिल्ली में नीतीश..पीएम से मुलाकात।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही