Search

 
 
 

विकास की राजनीति करती है आजसूः चंद्रप्रकाश चौधरी

 
Ramgarh: गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी चुनावी दौरे के क्रम में चितरपुर उत्तरी पंचायत पहुंचे. यहां सर्वप्रथम उन्होंने काली चौक में लोगों के साथ बैठककर चाय की चुस्की के साथ लोगों से मुलाकात किया. मुलाकात के क्रम में वहां उपस्थित लोगों ने अपने अपने मुहल्लों की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया. सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सोनार मुहल्ला, लहेरी मुहल्ला, यादव मुहल्ला, मायल बाजार एवं किसान मुहल्ला पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. मौके पर सांसद ने कहा कि आजसू पार्टी आप सभी लोगो के साथ हैं। आपलोग आजसू पार्टी के अंग हैं। आपलोग की समस्याओं का समाधान करना ही आजसू की पहली प्राथमिकता हैं। उन्होंने आगामी 20 नवंबर को होने वाले मतदान में आजसू पार्टी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। कहा कि पुनः आजसू और भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी सुनीता चौधरी को अपना आशीर्वाद दे और भारी मतों से विजय बनाएं। रामगढ़ का विकास केवल आजसू ही कर सकता हैं। इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”

आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही