Search

 
 
 

वन नेशन वन इलेक्शन को ले आजसू ने की बैठक, सुदेश बोले- सीएम ने पद की गरिमा खत्म कर दी

 
Ranchi : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा खत्म कर दी है. साथ ही राज्य की छवि भी लगातार बिगाड़ रहे हैं. उन्हें यह बताना चाहिए कि जब दिल्ली में ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची तब वे कहां थे, फिर वे किन रास्ते से लौटे. उनकी गतिविधियों से संशय और भ्रम की स्थिति बनी हुई है. ईडी उनसे पूछताछ करना चाहती है. अगर उन्होंने कोई गलती नहीं की है, तो बेहिचक इसका सामना करना चाहिए. सरकार और उनकी पार्टी शासन का दुरूपयोग कर राज्य का माहौल खराब करने में जुटी है. जबकि राज्य में विधि-व्यवस्था को लेकर राज्यपाल लगातार चिंता जाहिर कर रहे हैं.

वन नेशन वन इलेक्शन नए भारत की आकांक्षा : डॉ. देवशरण

आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर आयोजित बैठक में केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें तो आधुनिक भारत के लोकाचार प्रतिबिंबित हो सकते हैं. वन नेशन वन इलेक्शन नए भारत की आकांक्षा को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर विस्तृत चर्चा हुई. देश को वन नेशन वन इलेक्शन की ओर बढ़ना चाहिए. इसके लागू होने से देश की प्रगति आगे बढ़ेगी और चुनाव में होने वाले खर्च में काफी कमी आयेगी. मौके पर विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका से जुड़े कई लोग शामिल हुए. इस दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर चिंतन-मंथन हुआ. मौके पर डोमन सिंह मुंडा, हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, सुबोध प्रसाद, डॉ. मुकुंद चंद मेहता, ब्रज मोहन कुमार, पंकज श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह, डॉ. सुधीर यादव, डॉ. अशोक कुमार नाग, डॉ. रीना गोडसरा, परवाज खान, कौशल तिवारी आदि पदधारी शामिल थे.

हमें बापू के दिखाए रास्ते पर संकल्पित होकर चलने की जरूरत है

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने केंद्रीय कार्यलय में बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्हें नमन किया. मौके पर सुदेश कुमार महतो ने बापू को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचार और उनके सिद्धांत अनमोल हैं, यह आज भी प्रासंगिक है और हमेशा रहेंगे. महात्मा गांधी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं, उन्होंने देश समेत पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का पाठ पढ़ाया था, हमें उनके दिखाए रास्ते पर संकल्पित होकर चलने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : हमारा">https://lagatar.in/our-cm-is-himanta-vishwas-sharma-not-ajit-pawar-and-nitish-but-shibus-son-jmm/">हमारा

सीएम हिमंता विश्वाशर्मा, अजीत पवार और नीतीश नहीं, शिबू का बेटा है : झामुमो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही