Search

 
 
 

आजसू नेता खैरात अली व घटवार महासभा के नेता बिट्टू राय करेंगे मथुरा महतो का समर्थन

 
  • दोनों ने इंडिया गठबंधन के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी से की मुलाकात
  • भ्रष्टाचारियों की संरक्षक भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कस लें कमर : महतो
Mahuda (Dhanbad) : आजसू नेता खैरात अली व घटवार/ घटवाल महासभा के नेता बिट्टू राय ने इंडिया गठबंधन के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो को समर्थन करने की घोषणा की है. दोनों नेताओं ने मंगलवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भेलाटांड में मथुरा महतो से मुलाकात कर चुनाव पर चर्चा की. वहीं मथुरा प्रसाद महतो ने सभी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. मथुरा महतो ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की संरक्षक भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अभी से कमर कस लेना है और इंडिया गठबंधन के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाना है. अधिवक्ता निर्मल कुमार रवानी एवं मोहलीडीह पंचायत के मुखिया मो. आजाद के नेतृत्व में कलाली मोड़ टुंडी के आजसू नेता खैरात अली, घटवार/ घटवाल महासभा के सक्रिय नेता बिट्टू राय सहित कुलटांड़, भूतनाथ राय पारजोरिया, सोहन महतो, माथुर दास, सरफराज अंसारी ने मथुरा महतो को जीत दिलाने का संकल्प लिया. मौके पर हाजी अब्दुल कादीर, हाजी आजाद खां, झारखंडी महतो, दयाल महतो, विकास सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : उलगुलान">https://lagatar.in/ulgulan-maha-rally-successful-bjps-hand-in-the-incident-of-fighting-supriyo/">उलगुलान

महारैली सफल, मारपीट की घटना बीजेपी का कर्मकांड-सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही