Search

 
 
 

सुदेश महतो समेत आजसू नेताओं ने शहीद रघुनाथ महतो को किया याद

 
Ranchi : आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मंगलवार को लोवाडीह चौक स्थित शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कहा कि झारखंड के वीर सपूत और महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो ने मानभूम से लेकर धालभूम, नीमडीह, सिल्ली और जंगल महल के इलाकों में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई का नेतृत्व किया था. जब झारखंड के नायकों की अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की चर्चा होती है, तो इस सूची में 1769 का शहीद रघुनाथ महतो के नेतृत्व में चुआड़ विद्रोह का नाम सबसे पहले आता है.

कई विधायक कार्यक्रम में शामिल हुए

इस कार्यक्रम में गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, रामगढ़ विधायक सुनिता चौधरी, मांडू विधायक जेपी पटेल, आजसू के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, रांची जिला महिला अध्यक्ष वीणा देवी, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, उपाध्यक्ष सुनील यादव, हटिया विधानसभा प्रभारी भरत कांशी साहू, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी बनमाली मंडल और अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें – अपर">https://lagatar.in/review-of-ongoing-schemes-under-the-national-health-mission-under-the-chairmanship-of-additional-chief-secretary/">अपर

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही