Search

 
 
 

आजसू ने रांची विवि के परीक्षा भवन में जड़ा ताला

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के कामकाज पर प्रश्न उठाते हुए आजसू छात्र संघ ने परीक्षा भवन के बाहर ताला जड़ दिया. इस तालाबंदी का नेतृत्व आजसू छात्र संघ के रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने की. स्नातक सेमेस्टर 2 की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ाने के आश्वासन के बाद ताला खोला गया. अभिषेक शुक्ला ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय की कार्य शैली के कारण यहां के छात्र-छात्राएं हमेशा परेशान रहते हैं. मामला यूजी सत्र 22–26 के छात्र छात्राओं से जुड़ा हुआ है. विश्वविद्यालय में हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया गया था कि बिना इंटरनल मार्क्स के परीक्षा फॉर्म नहीं भरने दिया जाएगा. रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत जितने भी महाविद्यालय है, वहां से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं का मार्क्स नहीं भेजा गया. जिसके कारण सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं फॉर्म भरने से वंचित रह गए. जब भी परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी की जाती है, तब तक विश्वविद्यालय का वेबसाइट काम करना बंद कर देता है. प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, चेतन प्रकाश, राहुल तिवारी, बीएस महतो, बिपिन यादव, विक्रम यादव, मनजीत, कौर प्रियांशु, विशाल कुमार समेत अन्य छात्र शामिल रहे. इसे भी पढ़ें -राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidents-visit-tight-security-arrangements-parade-rehearsal/">राष्ट्रपति

का दौराः सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, हुआ कारकेड रिहर्सल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही