Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा, चाकुलिया और गुड़ाबांदा प्रखंड में आजसू महिला मोर्चा के सम्मेलन कल

Bahragoda:  बहरागोड़ा, चाकुलिया और गुड़ाबांदा प्रखंड में आजसू महिला मोर्चा का सम्मेलन 23 सितंबर को आयोजित होगा. सम्मेलन के अंत में आजसू महिला मोर्चा की प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा. यह जानकारी बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी फणी भूषण महतो ने दी है. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज गुप्ता समेत अन्य कई जिला के वरीय नेता उपस्थित होंगे. इसे भी पढ़ें: EWS">https://lagatar.in/regarding-the-ews-quota-the-government-said-in-the-sc-35-percent-of-the-general-category-landless/">EWS

कोटे को लेकर SC में सरकार ने कहा, सामान्य वर्ग के 35 फीसदी भूमिहीन, 5.8 करोड़ गरीबी रेखा से नीचे

260 प्रखंडों में एक ही दिन महिला मोर्चा की प्रखंड कमेटी का गठन होगा: महतो

फणी भूषण महतो ने बताया कि पार्टी के आलाकमान के निर्देश पर शुक्रवार को राज्य के 260 प्रखंडों में एक ही दिन एक साथ महिला मोर्चा का सम्मेलन कर प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा. सम्मेलन को सफल बनाने में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और तमाम तैयारीयां पूरी कर ली गई है. सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beaten-up-for-protesting-against-molesting-wife/">जमशेदपुर

: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही