Chatra: आजसू पार्टी की प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को बाजारटांड़ स्थित देवी मंडप के प्रांगण में हुई. अध्यक्षता आजसू केंद्रीय सदस्य संतोष यादव ने की. इस बैठक में केंद्रीय महासचिव अशोक गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव और केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के चतरा में संभावित आगमन पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. इसके अलावा सर्वसम्मति से प्रखंड के पांचों पंचायत में पंचायत प्रभारी की नियुक्ति की गई. इस अवसर पर सुनील यादव, रोहित यादव व गौतम साव, नरेश सिंह, समेत दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली. सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं को केंद्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने माला पहनाकर स्वागत किया. यह बैठक मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति और तैयारियों पर केंद्रित रही. वहीं बैठक में राजेन्द्र यादव, सुनील चौधरी ,विनोद महतो, शनिदेवल यादव समेत कई लोगों ने कहा कि जनता अशोक गहलोत को किसी भी परिस्थिति में चतरा विधानसभा से विधायक के रूप में देखना चाहती है. कहा कि आजसू नेता अशोक गहलोत गरीब-गुरबा आम-अवाम के लिए हमेशा खड़े रहते हैं. राजधानी रांची में दर्जनों गरीब गुरबों को हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते हैं. यही कारण है कि अशोक गहलोत चतरा विधानसभा क्षेत्र की आम अवाम के दिलों में बसते हैं. एनडीए गठबंधन से इन्हें मौका मिलता है, तो जनता का अपार समर्थन प्राप्त करते हुए ये रिकॉर्ड मतों से चतरा विधानसभा में जीत का परचम लहराएंगे. अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़ी रहती है. गहलोत ने बताया कि आजसू पार्टी जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहती है और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए काम करती है. इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को भी जनता की सेवा में लगने का आह्वान करते हुए कहा कि आपका सेवक हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहेगा. बैठक में आजसू जिला सचिव राजेंद्र साहू, प्रतापपुर प्रखंड अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, सतेंद्र गुप्ता,प्रखंड सचिव मिथिलेश महतो,पंचायत अध्यक्ष मुनारीक यादव,विनोद महतो ,लवकुश गुप्ता,सतेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, लखन यादव, सतीश यादव, राणा प्रताप सिंह, रविंद्र भारती, लखन गंझु, कमलदेव यादव, राजदेव यादव, अजित भारती समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - ड्रग्स">https://lagatar.in/congress-wants-to-take-the-youth-into-the-dark-world-of-drugs-amit-shah/">ड्रग्स
तस्करी का कांग्रेस कनेक्शन, BJP हमलावर, शाह बोले-युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती [wpse_comments_template]
चतरा: आजसू की बैठक संपन्न, आगामी विस चुनाव पर चर्चा
Leave a Comment