Search

शनिवार को धनबाद में आजसू का मिलन समारोह, केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो होंगे शामिल

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विनय सिंह थामेंगे पार्टी का दामन

Ranchi: शनिवार को धनबाद के बैंक मोड़ कच्छ गुर्जर धर्मशाला में आयोजित मिलन समारोह में धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विनय सिंह अपने समर्थकों के साथ आजसू का दामन थामेंगे. मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल होंगे. मिलन समारोह को तैयारी पूरी कर ली गयी है. पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी के गठन, पुनर्गठन एवं विस्तार का कार्य चल रहा है. राज्य के कोने-कोने से नेता, समाजसेवी, टेक्नोक्रेट और समाज के बारे में चिंतन करने वाले लोग आजसू पार्टी से जुड़ रहे हैं. कहा कि झारखंडियों के सपनों के प्रदेश को गढ़ने और रचने के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं. इसी क्रम में कल धनबाद में मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें डीसीए के पूर्व महासचिव विनय सिंह सहित सैकड़ों समर्थक आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/national-conference-of-icai-research-committee-in-ranchi-minister-rameshwar-oraon-attended/">रांची

में ICAI रिसर्च कमेटी का राष्ट्रीय सम्मेलन, मंत्री रामेश्वर उरांव हुए शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp