Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजसू की बैठक बुधवार को, भावी कार्यक्रमों पर होगी चर्चा, विधानसभा प्रभारी रहेंगे मौजूद

Ranchiआजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में बुधवार को रांची केंद्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई है. बैठक में सभी विधानसभा प्रभारी मौजूद रहेंगे. आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि पार्टी अप्रैल माह को सामाजिक न्याय महीना के रूप में मना रही है. इस दौरान राज्य भर में कई कार्यक्रम किया जाना है. जिसमें 13 अप्रैल को राज्य के सभी 24 जिलों में हुए जिलास्तरीय न्याय मार्च भी शामिल है. साथ ही राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च सहित कई अन्य राज्यव्यापी कार्यक्रम होना भी सुनिश्चित है. इन सभी भावी कार्यक्रमों तथा राज्य के ज्वलंत विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई है.

सात सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा

आजसू पार्टी अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर मुखरता के साथ आवाज बुलंद कर रहा है. सात सूत्री मांगों में खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति, जातीय जनगणना एवं पिछड़ों को आबादी अनुसार आरक्षण, पूर्व में जो जातियां अनुसूचित जनजाति की सूची में थे, उन्हें पुनः अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, सरना धर्म कोड लागू करने, बेरोजगारों को रोजगार, झारखंड के संसाधनों की लूट बंद करने तथा झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान की बात शामिल है.

इसे भी पढ़ें – HC">https://lagatar.in/the-government-told-in-the-hc-a-committee-is-being-formed-to-get-the-money-back-to-the-people-who-were-cheated-from-chit-fund/">HC

में सरकार ने बताया- चिटफंड से ठगे गए लोगों को पैसा वापस दिलाने के लिए कमिटी बनाई जा रही है

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही