Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरुवार को होगी आजसू की बैठक, सुदेश करेंगे अध्यक्षता, 9 को महिला प्रतिनिधियों का सम्मेलन

Ranchi: आजसू पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर गुरुवार 8 सितंबर को राजधानी के बोड़ेया स्थित गीतांजलि सभागार में एक बैठक आयोजित की गयी है. बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो होंगे. बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, प्रखंड एवं नगर इकाई के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता व मीडिया और सोशल मीडिया प्रभारी और नगर के पदाधिकारी को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है. इसे पढ़ें-15">https://lagatar.in/bjp-leader-will-throw-dust-after-becoming-unemployed-in-15-days-jagarnath-mahato/">15

दिनों में बेरोजगार होकर धूल फाकेंगे बीजेपी नेता-जगरनाथ महतो
केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने बताया है कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बैठक के दौरान जनसंग्रह धनसंग्रह अभियान की समीक्षा, सदस्यता अभियान को और गति देने के साथ-साथ सोशल मीडिया को और कैसे बेहतर किया जाए, इसपर चर्चा होगी. इसके अलावा बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया जाएगा. इसमें सबसे प्रमुख इसी वर्ष होने वाला महाधिवेशन मुख्य रूप से शामिल है. इसे भी पढ़ें-प्रखंडों">https://lagatar.in/will-make-arrangements-for-the-officers-to-stay-like-circuit-house-in-the-blocks-too-chief-minister/">प्रखंडों

में भी अफसरों को सर्किट हाउस जैसी ठहरने की व्यवस्था करेंगे : मुख्यमंत्री

9 सितंबर को महिला प्रतिनिधि सम्मेलन

उन्होंने कहा, 9 सितंबर को रांची के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में महिला प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसमें भी सुदेश महतो मुख्य रुप से उपस्थित रहेंगे. सम्मेलन में केंद्रीय महिला समिति के सभी सदस्य, महिला जिलाध्यक्ष, प्रखंड व नगर इकाई की महिला अध्यक्ष तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाली महिला नेत्री के साथ-साथ पंचायत चुनाव में भाग लेने वाली सभी महिला उम्मीदवार उपस्थित रहेंगी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही