Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजसू ने पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगाया जनसमस्या निवारण शिविर

Advertisement
Advertisement
Patratu / Ramgarh : आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड कमिटी ने शुक्रवार को पतरातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मुख्यालय दिवस पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया. मौके पर पार्टी के नेताओं ने कहा कि उक्त शिविर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में लगाया जाएगा. कई ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी की सोच है कि किसी भी ग्रामीण को अपने कार्य के लिए परेशान न होना पड़े. इसके लिए उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सजग रहने का निर्देश दिया है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, जिला संगठन सचिव अशोक पाठक, जिला सह सचिव अजय रवि, कला संस्कृति अध्यक्ष लक्ष्मीकांत महतो, आजसू छात्र संघ कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश पटेल, प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, कुरसे पंचायत उपमुखिया अजय तुरी, उपेंद्र सिंह सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बड़कागांव">https://lagatar.in/more-than-200-women-became-unemployed-due-to-factory-closure-in-barkagaon/">बड़कागांव

 में फैक्ट्री बंद होने से 200 से अधिक महिलाएं हुईं बेरोजगार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही