Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजसू पार्टी झारखंडी विचारधारा स्थापित करने को समर्पित : सुदेश महतो

Advertisement
Advertisement
Ranchi : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मिलन समारोह में मुख्य रूप से कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान, सलमान अंसारी, शाहरुख अंसारी, मुस्ताक अंसारी, खुर्शीद आलम, विजय उरांव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ- झारखंड आंदोलनकारी आजम अंसारी एवं गिरिडीह जिला से समाज सेविका प्रियंका शर्मा, अनिल पांडेय, मुकेश शर्मा तथा प्रत्युष कुमार, सागर मुंडा, अंकुश मुंडा, अमित कुमार महतो एवं अन्य ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा- आजसू पार्टी का विश्वास और दायरा जनता के बीच बढ़ा है और हमें पूर्ण विश्वास है कि सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों के आजसू पार्टी में शामिल हाने से सामाजिक न्याय आंदोलन को और बल मिलेगा.

युवाओं की राजनीतिक सक्रियता से बड़ी से बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है

मिलन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में आजसू पार्टी का दामन थामने वाले युवाओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की राजनीतिक सक्रियता से बड़ी से बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है. आजसू पार्टी झारखंडी विचारधारा को स्थापित करने के लिए समर्पित है. ज्ञात हो कि आजसू पार्टी ने 7 फरवरी को पूरे राज्य में जनसंग्रह-धनसंग्रह अभियान की शुरुआत की है. 31 मार्च तक चलनेवाले इस अभियान के माध्यम से एक लाख सक्रिय सदस्य के साथ-साथ दस लाख साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसी क्रम में आज सैकड़ों नेताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

समारोह में पार्टी के ये नेता रहे मौजूद

मिलन समारोह में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता एवं हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, राँची जिला के कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, रांची जिला उपाध्यक्ष नुरुल होदा, अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/bjp-chose-sticks-jmm-chose-talks-minister-jagarnath-mahato/">भाजपा

ने चुनी लाठी, झामुमो ने चुनी बातचीत : मंत्री जगरनाथ महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही