Search

आजसू पार्टी ने हार के कारणों की समीक्षा की, सुदेश ने कहा,  चुनावी मुद्दे जनता को समझा नहीं पाये...

आजसू का विधायक सिर्फ मांडू ही नहीं, विधानसभा में पूरे राज्य का प्रतिनिधत्व करेगा  Ranchi :  आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने आज रविवार को विधानसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में आजसू पार्टी के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 10 उम्मीवार,  बोर्ड के सदस्य, आजसू पार्टी के पदधारी सहित कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक दिन के 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक चली. बैठक के बाद सुदेश महतो ने हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि  राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर बहुत बधाई. उन्होंने कहा कि जिन वादों के साथ सरकार सत्ता में आयी है. अपने किये वादों को वे ससमय पूरा करें. जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, जनहित के विकास कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए.

 जनहित के विरुद्ध कार्य करने पर हम सरकार का करेंगे विरोध

सुदेश महतो ने कहा कि हम अपने मतदाताओं को अपने चुनावी मुद्दे पर बांध रखने में असफल साबित हुए. एनडीए के एजेंडे में भी असर पड़ा. कहा कि इंडिया गठबंधन ठीक चुनाव के तीन माह पहले मंईयां योजना लाया. अब जनता ने इंडिया गठबंधन को जनादेश देकर चुना है. इसलिए 5 साल तक हेमंत सरकार को जनता से किये गये वादों को पूरा करना होगा. जनविरोधी निर्णय होने पर हम विपक्ष की सही भूमिका निभायेंगे.

गठबंधन की सरकार अपने वादे पूरा करे, छात्रों को नौकरी दे

सुदेश महतो ने  कहा कि 10 में से एक सीट आजसू ने जीती है, आजसू के विधायक केवल मांडू का ही नहीं, वे विधानसभा में पूरे राज्य का प्रतिनिधत्व करेंगे. गठबंधन की सरकार अपने वादों को पूरा करे. छात्रों को नौकरी दे. योजनाओं को लाभ दे. वृद्धा, विधवा, मंईयां, दिव्यांगों को ससमय इन योजनाओं को लाभ मिलता रहे.  आजसू सुप्रीमो ने कहा, सरकार जाति जनगणना कराये, नियोजन नीति का आधार बनाये. हम आप के साथ हैं. लेकिन जनहित के विरुद्ध कार्य होने पर हम विरोध भी करेंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp