Search

 
 
 

आजसू पार्टी ने सीएम हेमंत को किया आगाह, कहा- 2024 के पहले वो कहीं और रहेंगे

 
  • आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने प्रेस वार्ता में कहा
  • डुमरी हम हारे नहीं, लोकतांत्रिक मूल्यों पर नहीं हुए चुनाव
  • राज्य सरकार का ब्रेक फेल, अपराधी चला रहे हैं शासन-प्रशासन
  • आजसू पार्टी का महाधिवेशन महीने के अंत में, 16 सितंबर की बैठक में लगेगी तिथि पर मुहर
Ranchi : आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ हमला बोला है. उन्होंने मुख्यमंत्री को आगाह करते हुए कहा कि वर्ष 2024 आते-आते हेमंत जी कहां रहेंगे, वह खुद तय कर लें. अब ज्यादा दिन नहीं है, वह दौड़ लगाते रहें. टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा, तो वह टेस्ट देने के बजाए जगह-जगह दौड़ रहे हैं. निश्चित तौर पर उन्हें इन चीजों का सामना करना पड़ेगा और जवाब देना पड़ेगा. इसके लिए उन्हें कहीं जाना भी पड़ेगा. बाकी लोग जिस तरह से जेल गए, उसी राह पर हेमंत सोरेन भी खड़े हैं. इसलिए वे बच नहीं सकते हैं. डॉ भगत पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे..

राज्य में अपराधी चला रहे हैं शासन-प्रशासन

भगत ने कहा कि राज्य में खुलेआम लूट की छूट मिली हुई है. एक लूटो तो सब्सिडी मिलेगी वाली स्थिति है. पूरा प्रशासन ही अपराधियों के चंगुल में है. अपराधी ही शासन-प्रशासन को चला रहे हैं. लोकसभा और विधानसभा चुनाव के पूर्व कई महत्वपूर्ण मामलों पार्टी चर्चा करेगी. क्योंकि अभी जिस डुमरी विधानसभा उपचुनाव के बाद आए हैं, चुनाव में जो देखा, आने वाले समय में जो चुनाव होंगे, इसको लेकर पार्टी गंभीरतापूर्वक चिंतन-मनन प्रत्येक विधानसभा वार करेगी. कई बिंदुओं पर चर्चा करेंगे. पार्टी के महाधिवेशन की तिथि 29-30 सितंबर है. कल की बैठक के बाद हम तिथि पर अंतिम रूप से मुहर लगाएंगे. यह महाधिवेशन युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों आदि सभी की उम्मीद को पूरा करने वाला होगा. इसको लेकर ललगुटवा बैंक्वेट हॉल में 16 सितंबर को बैठक होगी. महाधिवेशन रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा.

डुमरी न हम हारे हैं, न हार माने हैं, लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत नहीं हुए चुनाव

उन्होंने कहा कि वर्तमान जो हालात हैं इस राज्य के, उसके बारे में क्या कहा जाए. डुमरी में लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर चुनाव नहीं हुए. भय, भ्रम और भ्रष्टाचार से लिप्त सरकारी प्रशासनिक दुरूपयोग से इस तरह का परिणाम आया है. डुमरी न ही हम हारे हैं और न हार माने हैं. आने वाले दिनों में भी यही स्थिति नहीं रहेगी. हमारे पक्ष में जो प्लॉट तैयार था, उसे बटोर नहीं पाए. इसमें हम पिछड़ गए. सरकारी तंत्रों का दुरूपयोग, कार्यकर्ताओं को प्रताड़ना करना, छापा मरवाना. एक को छूट दूसरे को राहत वाली नीति डुमरी में रही. हमें यह बात समझ में आ गयी कि चाहे कितना भी भय-भ्रम बना लिया जाए, वह अधिक दिनों तक चलने वाला नहीं है. वहां पर लोगों को हड़काया जा रहा है कि तुमलोग क्यों साथ दिया. इन सब चीजों को पार्टी बारीकी से देख रही है. पार्टी जनमानस के बीच जाएगी.

राज्य में लूट की छूट मिली हुई है

उन्होंने कहा कि पहले अपराध और उग्रवाद की गतिविधियां कम हुई थी. लेकिन अब कोई कंट्रोल में नहीं है. सरकार का ब्रेक फेल हो चुका है. खुलेआम लूट की छूट है. बालू लूटो, खनिज लूटो. जनता त्रस्त है. जनता इस सरकार से मुक्ति चाहती है. युवा सड़क पर उतर रहे हैं. युवा नौकरी की भीख मांग रहे हैं. बेरोजगारों की फौज राज्य में खड़ी हो गयी है. यह सरकार पूरी तरह से विफल नजर आ रही है. पूरे प्रदेश में अपराधियों का तांडव हो रहा है. जैसे कल कांके में गोली चली. उससे पहले दलादली चौक में चली. इस तरह से कई घटनाएं हुईं. ऐसा लग रहा है कि पूरा प्रशासन ही अपराधियों के चंगुल में आ गया है. अपराधी ही शासन प्रशासन चला रहे हैं. क्योंकि उन पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है. इसे भी पढ़ें – मंदिरों">https://lagatar.in/leaders-of-india-alliance-should-not-do-politics-under-the-cover-of-temples-sanjay-seth/">मंदिरों

की आड़ में राजनीति न करें इंडिया गठबंधन के नेता : संजय सेठ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही