Search

 
 
 

आजसू पार्टी 30 जून को राज्य भर में हूल दिवस मनाएगी

 
Ranchi : आजसू पार्टी 30 जून को पूरे राज्य में हूल दिवस मनाएगी. इस अवसर पर हर प्रखंड एवं जिला कार्यालय तथा रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. इसके माध्यम से संताल हूल के महानायक सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित सभी अमर शहीदों की संघर्ष गाथा को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि झारखंड क्रांतिकारियों की माटी है. इस वीरभूमि ने कभी भी बाहरी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया. जब-जब हमारे जल, जंगल, जमीन पर किसी ने अधिकार जमाना चाहा, तब-तब क्रांति का बिगुल फूंका गया. इसे भी पढ़ें – डीएवी">https://lagatar.in/road-safety-awareness-campaign-at-dav-hehal/">डीएवी

हेहल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही